सघन चेकिंग अभियान में रिकार्ड वसूली…अधिकारियों ने दिया सुरक्षा टिप्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

3(3) बिलासपुर—- बिलासपुर स्टेशन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ की गयी है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन की अगुवाई में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 740 मामले दर्ज किये गए। 35 गाडियों में टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों से बतौर जुर्माना करीब ढाई लाख रूपयोंं की वसूली हुई। रेलवे की विशेष टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अनियमित टिकट के 198, बिना बुक लगेज के 308, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 2,और गंदगी फैलाने के 21 मामले दर्ज किये।

 संरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम

              अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक संरक्षा जागरुकता सप्ताह के दौरान बिलासपुर रेल मंडल में तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आम नागरिकों को समपार फाटक पार करने के दौरान सावधानियों की जानकारी दी गयी। संरक्षा के प्रति जागरूकता लाने शहडोल के खेल मैदान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पुरानी बस्ती समपार फाटक में सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित फाटक पार करने के तरीके बताए गए।

                         बिलासपुर के अमेरी फाटक में यात्रियों को रेल अधिकारियों ने जरूरी परामर्श दिया। हैंड बिल, पम्पलेट आदि का वितरण किया गया।  नुक्कड-नाटक का प्रदर्शन कर संरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।  Retirement

भावभीनी विदाई
बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 43 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्त के मौके पर अधिकारियों ने विदाई दी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर के कम्प्यूटर सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एस.के.सोलंकी, अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी प्रकार के भुगतान का चेक दिया। प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात के अलावा सेवा मैडल भी दिया।

                                                       रेल प्रशासन ने बताया कि 43 रेलकर्मियों मे  3 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवाअवकाश लिया है। कार्यक्रम के दौरान मंडल कार्मिक अधिकारी उदय भारती, मंडल वित्त प्रबंधक याकूब शेख, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक पूनम चौधरी, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मुख्य कल्याण निरीक्षक, होरो, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सीमाचलम और कल्याण निरीक्षक मौजूद थे।

                   अपर मंडल रेल प्रबंधक सोलंकी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घायु होने की कामना की । उत्कृृष्ट रेल सेवा के लिए रेल प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया।

 

close