ब्रिक्स फोरम में चीन जाएंगे सीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रजापति

Shri Mi
3 Min Read

[wds id=”14″]
brics_cu_file-indexबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्याक डॉ. राम प्रसाद प्रजापति को चीन में होने वाले ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट कॉनक्लेव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कॉनक्लेव 11-15 जुलाई, 2017 तक चीन के होंगझोऊ प्रांत के झेजियांग विश्वविद्यालय आयोजित होगा। ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों के नेताओँ द्वारा घोषित विज्ञान, तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने एवं खासतौर पर युवा वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा के माध्यम से विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए एक नेटवर्क प्लेटफॉर्म तैयार करना है।11-15 जुलाई, 2017 तक होने वाले इस कॉनक्लेव का विषय “बिल्डिंग यंग साइंटिस्ट्स लीडरशिप ने साइंस, टैक्नालॉजी एंड इनोवेशन” रखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               डॉ. प्रजापति की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ.प्रजापति दूसरे ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम में अपनी प्रस्तुति से विश्वविद्यालय का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेंगे।

                           प्रोफेसर गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिभावान शिक्षकों से ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में सक्रिया से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपके अकादमिक स्तर को सुधारने के प्रयासों से संस्थान का नाम रौशन होगा।

                           विश्वविद्यालय के कुलसचिव (कार्यवाहक) प्रोफेसर बी.एन. तिवारी, अधिष्ठाता भौतिकीय विज्ञान प्रोफेसर पी.के. बाजपेयी, विभागाध्यक्ष डॉ. एच. एस. तिवारी एवं अन्य विभागीय सिक्षकों ने डॉ. प्रजापति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

                          डॉ. राम प्रसाद प्रजापति, सहायक प्राध्यपक, भौतिकी विभाग का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा गठित विशेषज्ञों की चयन समिति द्वारा किया गया जिसमें देश के 20 प्रतिभागी शामिल हुए।

क्या है ब्रिक्स
ब्रिक्स दुनिया की पांच उभरती हुई राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं। यह संगठन परस्पर आपसी सहयोग एवं वैश्विक आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु कार्य कर रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close