मंत्री ने कहा बच्चों से सीखें जल संरक्षण के उपाय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jal janjagrukata karyakaram  (2)बिलासपुर—बिलासपुर के बच्चों ने बलरामपुर जिले के गांव में सोख्ता बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया है। प्रदेश में वाटर हार्वेस्टिंग सोख्ता बनाने वालो को इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यानगर में आयोजित जल जनजागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि जल है तो कल है…जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक चेतना और जागृति जीवन और सृष्टी का अहम हिस्सा है। जल संकट वैश्विक समस्या है। बढ़ता हुआ तापमान और जलस्तर का नीचे जाना चिन्ता का विषय है। जल संकट से बचने का सरल उपाय नेचर क्लब के बच्चों ने बताया है। हमें बच्चों का अनुशरण करना चाहिए।

                          अग्रवाल ने कहा कि नगर में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण के लिए जनजागरण की आवश्यकता है। ऐसे कार्य हैं जो जनसहभागिता से ही संभव है। जनसहयोग से कोई भी काम बहुत आसान है। यह शहर आपका है…जिस तरह घर को साफ सुथरा रखते हैं…उसी तरह शहर को भी साफ सुथरा रखने की हमारी सामुहिक जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। अमर ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए जल संकट समस्या से आसानी से निबटा जा सकता है। बच्चों ने ऐसा कर दिखाया है। इस दौरान निकाय मंत्री ने पानू हालदार और उत्तम तंबोली का सम्मान भी किया।

            कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, समेत क्लब के बच्चे, कार्यक्रम के आयोजक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Share This Article
close