गांव में लगाया चौपाल…उठाया वेट..कहा..कार्यकर्ता हमारी ताकत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170526-WA0708 बिलासपुर— प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने केन्द्र सरकार के तीन साल पूरा होने पर विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के पथरिया ब्लाक में आम जनता को जनकल्याणाकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांव साकत, धरदेई, गंगद्वारी, कपुआ गांव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने चौपाल लगाया। जनता जनार्दन से सीधा संवाद किया। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं पर धरम ने जनता से चर्चा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            अलग अलग गांवो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर कहा कि मोदी की सरकार सबका साथ और सबका विकास में विश्वास करती है। केन्द्र और राज्य दोनों जगह गरीबों और किसानों की..सरकार है। केन्द्र सरकार ने पिछले तीन सालों में समाज के कमजोर लोगो तक बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंंचाया है। उज्ज्वला गैस योजना, आवास पट्टा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, बीमा योजना इनमें से प्रमुख हैं।

                    चौपाल में ग्रामीणो से संवाद करते हुए धरमलाल कौशिक ने बताया कि संस्थागत प्रसव पर 6000 रुपए दिए जाते हैं। इस दौरान उन्होने केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाओं पर बारी बारी से प्रकाश डाला। कौशिक ने कहा कि योजनाओ को घर घर पहुचाने की जिम्मेदारी भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओ की है। ताकि जरूरत मंद लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

                                          IMG-20170526-WA0690 ग्राम चौपाल के दौरान धरमलाल कौशिक ने छात्र छात्राओं में पुस्तक वितरण किया। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने ड्रेस वितरण, जाति प्रमान पत्र, विकलांगो को स्टिक ,ईयर मशीन चश्मा,  कृषको को बीज, , राशन कोर्ड,एलईडी  बल्ब वितरण किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान भी किया।

             जगह जगह आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष  हरिशंकर वर्मा, नरेंद्र शर्मा, भेखचन्द साहू, अर्जुन राजपूत, मनोज पांडे, चोखराज राजपूत, श्रीधर,नईंम खान, अनुविभागीय अधिकारी , तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा , बीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, समेत अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद थे।

सरगांव में जिम उद्घाटन

               भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने नगर पांचायत सरगांव में व्यायाम शाला का उद्घाटन किया। वेट उठाकर विरोधियों को सचेत किया। इस दौरान उन्होने बताया कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। उद्घाटान कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा, शिव पांडे, रामकुमार कौशिक, जुड़ावन साहू, नगर पचायत पार्षदगण मौजूद थे।

 

close