यौन उत्पीड़न के आरोपी,फरार डॉक्टर पर 5 हजार का इनाम

Chief Editor
2 Min Read

[wds id=”14″]
dr_msn_mungeli_fileमुंगेली(आकाशदत्त मिश्रा)।पिछले  22 अप्रैल को मिशन अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक के द्वारा डॉ अनिल हेनरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कराई गई थी ।जिसके बाद से डॉ अनिल हेनरी फरार है। पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद डॉ अनिल हेनरी पुलिस को अभी तक चकमा देने में कामयाब होते रहे है।आखिरकार थकहार कर मुंगेली पुलिस अधीक्षक निथुकमल शर्मा को डॉ अनिल हेनरी के खिलाफ पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80ए की शक्तियों का प्रयोग करते हुए 5000/- रुपयों के पुरस्कार की घोषणा करनी पड़ी ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने डॉ अनिल हेनरी का लोकेशन रायगढ़ा जिले के बिशप कटक क्षेत्र में पाया था। लेकिन दूसरा राज्य होना  और अनिल हेनरी का मूल निवास होना पुलिस की असफलता और अनिल हेनरी की सफलता का कारण बना। डॉ अनिल हेनरी के द्वारा फरार रहते हुए  पीड़िता को अपने  ईमेल आई डी से मेल किये जाने की बाते भी सामने आने के बाद भी डॉ अनिल हेनरी का फरार होना बहुत से संदेह को जन्म देता नज़र आ रहा है। बहरहाल डॉ अनिल हेनरी जिनके इलाज के कल तक कसीदे पढ़े जाते थे , अब वे एक फरार वांटेड आरोपी के रूप में सामने है। उन्हें पकड़ने या पकड़ने में मदद करने वाले को 5000/- रुपयों का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने की है।

                             मुंगेली पुलिस के मुताबिक यदि किसी को डॉ. हेनरी की  जानकारी मिले या कही दिखे तो तत्काल  9479190089, 9479193030 पर इत्तला कर 5000/- के इनाम का हकदार बन सकते हैं।

close