संबित पात्रा बोले मोबाईल पर लड़ा जायेगा 2019 का चुनाव

Shri Mi
2 Min Read

sambit_patra_raipur_indexबीजेपी प्रदेशाद्यक्ष बोले मीडिया सशक्त माध्यम है,अनदेखी नहीं कर सकते
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग द्वारा होटल बेबीलॉन में मीडिया कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया।मीडिया कार्यशाला का संचालन भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने किया।भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सफल होने के लिए पढऩा पढ़ता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता का कारण है कि वह हर दिन को चुनौती मान कर तैयारी करते हैं। सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।2019 का चुनाव मोबाईल पर लड़ा जायेगा।प्रवक्ता को यह मालूम होना चाहिये कि कब नहीं बोलना है। प्रवक्ता को सर्वप्रथम स्वयं आश्वस्त होना चाहिए तभी हम सामने वाले को आश्वस्त कर सकते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सरकार की योजना को अभिनव ढंग से जनता के सामने प्रस्तुत करना मीडिया विभाग को आना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ प्रिन्ट मीडिया का महत्व भी है। राजनीति में अध्ययन आवश्यक है तभी आप सफल होंगे। मीडिया के परिचर्चा में तभी जाना चाहिये जब हम आश्वस्त हो कि हम उस विषय पर बोल सकते है। परिचर्चा के दौरान अपने ऊपर संयम होना भी आवश्यक है।

                       भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया सशक्त माध्यम है, अनदेखी नहीं कर सकते, पिं्रट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब सोशल मीडिया। तत्कालिन विषयों की जानकारी होना आवश्यक है तभी हम सक्रियता से भाग ले सकते हैं।

                      कार्यशाला में मुख्य रूप से बृजमोहन अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, सच्चिदानंद उपासने, शिवरतन शर्मा, संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, खुबचंद पारख, प्रेमप्रकाश पाण्डेय,सुधा वर्मा, डॉ. सलीम राज, कोमल जंघेल, राजेश अवस्थी, सुशांत शुक्ला, अवधेश जैन, राजेश पाण्डेय, नरेश गुप्ता, गौरीशंकर श्रीवास, नलिनीश ठोकने, सिराज भाई, सत्यम दुवा, संदीप शर्मा, रामवतार तिवारी, केदार गुप्ता, बृजेश शुक्ला मौजूद थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close