राजेन्द्र शुक्ला का पुलिस घेराव…कांग्रेसियों ने किया विरोध

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20170519-WA0456 बिलासपुर—पथरिया ब्लाक के सांवा में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला को घुसने नहीं दिया गया । पुलिस ने राजेन्द्र को तीन सौ समर्थकों के साथ शिविर के बाहर ही रोक दिया। नाराज कांग्रेसियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
          मालूम हो कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में लोकसुराज अभियान समस्या निवारण शिविर का कांग्रेसी जमकर विरोध कर रहे हैं। राजेन्द्र शुक्ला को शिविर के विरोध में ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विरोध के चलते बिलासपुर समेत मुंगेली जिला और पुलिस प्रशासन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले मदकू दीप में राजेन्द्र शुक्ला समेत 40 कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हुई थी।
                   गुरूवार को पथरिया ब्लाक के सांवा में लोक सुराज शिविर में राजेन्द्र शुक्ला और उनके समर्थकों को पुलिस ने घुसने नहीं दी। बिल्हा विधानसभा में आयोजित कमोबेश सभी जगह आयोजित समस्या निवारण शिविर में स्थानीय प्रशासन को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह आयोजित लोक सुराज समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर राजेन्द्र शुक्ला और उनके समर्थक बोनस और समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा शिविर की उपयोगिता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
                         मालूम हो कि जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने निपनिया, मोहदा, हरदी टोला समेत सभी जगह पहुंचकर शिविर की गतिविधियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शिविर में घुसकर धरना प्रदर्शन के अलावा मंच पर बैठे भाजपा नेताओं का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। विरोध से परेशान मदकू दीप में जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने राजेन्द्र समेत करीब 40 कांग्रेसियों को गिरप्तार किया । इसके बाद देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
सुरक्षा की मांग

                     मदकू दीप में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आईजी और मुंगेली पुलिस कप्तान से शिकायत की। एक दिन पहले कांग्रेस कमेटी ने आईजी को लिखित शिकायत कर बताया कि पुलिस का भगवाकरण किया जा रहा है। भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेसयों को निशाना बनाया जा रहा है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बातों को रखने का अधिकार है। बावजूद इसके मदकू दीप में मुंंगेली पुलिस ने राजेन्द्र समेत 40 कांग्रेसियों को गिरप्तार किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       प्रतिनिधिमंडल के साथ राजेन्द्र शुक्ला ने आई जी कहा कि उनकी जान को खतरा है। इसलिए उन्हें 1-4 का सशस्त्र सुरक्षा गार्ड दिया जाए। IMG-20170519-WA0455

पुलिस ने राजेन्द्र को रोका

                    पथरिया ब्लाक के सांवा में आयोजित समस्या निवारण शिविर में राजेन्द्र शुक्ला और उनके समर्थकों को घुसने नहीं दिया गया । शिविर में घुसने से पहले पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। तीन सौ से अधिक कांग्रेसियों को शिविर के बाहर ही रोक दिया गया।

शिविर पर पुलिस का पहरा

                      जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए सांवा में आयोजित समस्या निवारण शिविर को छावनी में  तब्दील कर दिया। राजेन्द्र शुक्ला और उनके समर्थक शिविर में घुसने के पहले ही पकड लिया गया।

लोकतंत्र की हत्या

                शिविर में नहीं जाने दिये जाने पर राजेन्द्र ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेसियों को चुनचुनकर निशाना बनाया जा रहा है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बातों को रखने का अधिकार है। लेकिन सरकार इतनी डरी हुई है कि शिविर में किसी को बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस गरीबों और किसानों के साथ है। उनके साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

close