सिवरेज के गड्ठों से मांगा आशीर्वाद…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170518-WA0029बिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी ने लगातार दूसरे दिन सीवरेज मुक्ति  यात्रा कर प्रशासन और सरकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।  कांग्रेसियों की सिवरेज मुक्ति यात्रा गोल बाज़ार से शुरू होकर सदर बाज़ार के बाद कलेक्ट्रेट में खत्म हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने मिशन हास्पिटल, तिलक नगर और कलेक्ट्रेट के सामने  सीवरेज के गड्ढे को पूजा पाठ  के बाद प्रणाम किया। शहर को भ्रष्टाचार और सीवरेज से मुक्ति दिलाने का आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       दूसरे दिन कांग्रेसियों की सिवरेज मुक्ति यात्रा गोलबाजार से शुरू होकर कलेक्ट्रेट के सामने सभा के बाद खत्म हुई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय मंत्री सेमिनार में जनता को हेल्थ टिप्स दे रहे हैं। जबकि शहर को सिवरेज का अभिशाप निगल रहा है। शहरवासियों का दम घुट रहा है। बावजूद इसके प्रशासन मौन है।

                 शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि सिवरेज अंतहीन योजना है । शुरू कब हुआ इसकी जानकारी सबको है…योजना खत्म कब होगी..इसे बताना मुश्किल है। पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ने भी मंत्री और सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व सांसद मैक्लाऊड, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, जय  पाण्डेय, आशीष सिंह ठाकुर, महेश दुबे, शेख नजिरुद्दीन, शिवा मिश्रा, ऋषि पाण्डेय,ज़फर अली, अभयनारायण राय,सीमा पाण्डेय,स्वप्निल शुक्ला,जसबीर गुम्बर,शैलेन्द्र जायसवाल ने भी सभा को संबोधित किया।

close