सीवरेज-मोटी चमड़ी पर बेअसर फटकार,मैनेजमेन्ट ने किया आदेश को अनसुना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sivraje_bsp_featureबिलासपुर— सिवरेज की मोटी चमड़ी पर निगम प्रशासन के आदेश का कोई असर नहीं है। निगम प्रशासन के निर्देश के बाद भी सिवरेज कम्पनी कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिन में खुदाई नहीं किये जाने के निर्देश के बावजूद सिवरेज कम्पनी कर्मचारी जहां तहां सड़कों को खोद रहे हैं। आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सिवरेज कार्य से आम जनता को हो रही परेशानियों के मद्देनजर निगम सभापति अशोक विधानी ने रात को खुदाई और दिन में पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके सिवरेज कम्पनी के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिन में ही खुदाई का काम किया जा रहा है। पाइप बिछाने का काम रोक दिया गया है।

                       सड़कों की ओपेन सर्जरी से शहरवासियों में भयंकर आक्रोश है। ठीक कलेक्टर कार्यालय के सामने तीस पिट गड्ठा लोगों को मौत का निमंत्रण दे रहा है। कलेक्टर कार्यालय आने वाले लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

संसासधन बढ़ाने का निर्देश

                                                               मालूम हो कि कुछ दिन पहले निकाय मंत्री ने सिवरेज की सुस्त कार्यशैली पर कम्पनी को फटकार लगाई थी। मंत्री अमर ने कंपनी अधिकारियों और निगम प्रशासन को बैठक लेकर काम की गति को बढाने को कहा था। टीम और संसाधन बढ़ाने का भी निर्देश दिया था। लेकिन कम्पनी ने ना तो मंत्री के आदेश का पालन किया और ना ही निगम सभापति के निर्देशों पर अमल किया ।

 सभापति ने जताई नाराजगी

                                        सीवरेज की कछुआ गति से नाराज निगम के सभापति अशोक विधानी ने कुछ दिन पहले कंपनी को कहा था कि सीवरेज की खुदाई रात को की जाए। दिन में पाइप लाइन बिछाने को कहा था। लेकिन सिवरेज कर्मचारियों ने सभापति के आदेश को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया। कलेक्ट्रेट कार्यालय, नेहरू चौक, मुख्य डाकघर के सामने अभी भी पुराने ढर्रे पर काम चल रहा है।

close