ऑपरेशन मुस्कान से लौटेगी रौनक—

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

6/20/2015 3:25 PM

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक ने आज जिले के सभी उच्च आला पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान जिले में नाबालिग युवक युवतियों जो घर से किन्ही ना किन्ही कारणों से भटक कर या फिर बलात ठंग से बेघर हो गयी हैं। उन्हें आपरेशन मुस्कान जरिए ढूंढकर पुलिस अपने विशेष संरक्षण में लेते हुए उन्हें उनके बिछड़े परिवार से मिलाने की व्यवस्था करेगी।

                    पुलिस कप्तान पाठक की अगुवाई में राज्य शासन और पुलिस के संरक्षण में प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में आपरेशन मुस्कान के तहत जिले से गायव हुए बच्चों की खोजबीन की जाएगी। आपरेशन मुस्कान के जरिए दूसरे जिले के शहर में भटक रहे बच्चों और अन्य जिलों में धोखे से पहुचे जिले के नाबालिग बच्चों को ढूंढकर निकाला जाएगा.

              बैठक के बाद पुलिस कप्तान ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एक जुलाई से 31 जुलाई के मध्य आपरेशन मुस्कान के तहत जिले भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के मद्देनजर आज बिलासागुड़ी में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी है। पाठक ने बताया कि इस अभियान के तहत मिसिंग बच्चों को जल्द से जल्द गलत हाथों से निकालकर अपने संरक्षण में लेना है।

                                                              पुलिस कप्तान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि समय समय पर इस प्रकार के अभियान पुलिस द्वारा चलाए जाते रहे हैं। देखने में आया है कि कुछ लोगों को काम दिलाने के नाम पर तो कभी किसी नाबालिग युवती को कुछ लोग सब्ज बाग दिखाकर घर से ले जाते तो हैं। बाद में उनका दैहिक और मानसिक शोषण कर प्रताड़ित किया जाता है।

                   पाठक ने मीडिया से बताया कि नाबालिग बच्चे कभी नाराज होकर या फिर किसी के बहकावे में आकर घर से भाग जाते हैं। बाद में लोग उनसे बाल मजदूरी करवाने के साथ ही मानसिक और शारीरिक  शोषण किया जाता है। इस प्रकार की शिकायत जिले और जिले के बाहर देखने,सुनने और कार्रवाई के दौरान पुलिस को हमेशा मिलती है। इसलिए आपरेशन मुस्कान शुरू करने से पहले हमने जिले के सभी थानों से बच्चों और बच्चियों की मिसिंग रिपोर्ट बुलवाया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर हम एक जुलाई से आपरेशन मुस्कान अभियान को युद्धस्तर पर शुरू करने जा रहे हैं। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत छापामार से लेकर सभी कार्रवाइयां की जाएंगी। जो बच्चों के सकुशल घर वापसी के लिए जरूरी होगा।

close