बिलासपुर को मिला उत्कृष्ट रेल मंडल का अवार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_0639बिलासपुर— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 62 वाॅ रेल सप्ताह धूमधाम से गरिमामय माहौल में मनाया गया। एन.ई.इंस्टीट्यूट आँडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक  सुनील सिंह सोइन ने 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यूनियन, एसोशिएशन के पदाधिकारी, जोन मुख्यालय समेत बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी  मौजूद थे।

                      नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में 62 वां रेल सप्ताह समारोह गरिमामय महौल में मनाया गया। जोन महाप्रबंधक सुनील कुमार सोईन ने 6 अधिकारियों और  36 कर्मचारियों को पिछले वित्तीय वर्ष मे किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।कार्यक्रम में मंडलों के विभिन्न विभागोें को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए 45 शील्ड दिए गए।  विभागीय दक्षता पुरस्कारों में मंडल को वाणिज्य, विद्युत, संकेत एवं दूरसंचार विभाग को मेजर शील्ड प्रदान किया गया। 9 माईनर शील्ड देकर मंडल के विभिन्न विभागों की इकाईयों को सम्मानित किया गया।

                               बिलासपुर मंडल को उत्कृृष्ठ और सराहनीय प्रदर्शन के लिए दिए गए पुरस्कार पर रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने खुशी जाहिर की। अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

close