बोर्ड रिज़ल्ट से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या…

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने से परेशान छात्रा ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। छात्रा का नाम मंगला निवासी नेहा निकुंज है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित जेपी विहार निवासी एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम नहीं आने से आत्महत्या कर ली है। छात्रा का नाम नेहा निकुंज है। नेहा निकुंज कक्षा 12 वीं की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि परिणाम घोषणा के बाद वह काफी गुमसुम रहती थी। इसकी मुख्य वजह अपेक्षा के अनुसार परिणाम आना था। हमेशा परेशान रहती थी।

               परिजनों के अनुसार बीती रात नेहा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी। कुछ समय बाद जब परिजन उसके कमरे में कमरे में गए। लेकिन अन्दर से दरवाजा बंद मिला। कुछ देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास भी किया। इसके बाद किसी तरह अन्दर देखा तो नेहा निकुंज फांसी पर लटकी हुई थी।

                   स्थिति को देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस जेपी बिहार पहुंच गयी। पंचनामा के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

close