नेत्रदान-देहदान के लिए संस्थाएं करें पहल:अमर

Shri Mi

swasth jagrukata karyakaram (2)_20170430184133605बिलासपुर।रविवार को नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल लायंस भवन में टी.डब्ल्यू.आई. फाउडेंशन और अपोलो अस्पताल बिलासपुर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।निकाय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना एवं समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ ही नेत्रदान और रक्तदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाएं।इस मौके पर महापौर किशोर राय और सभापति अशोक विधानी भी मौजूद थे।नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना पुनीत काम है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य समाज के लिए आवश्यक है पर इसका नतीजा परिणाम मूलक होना चाहिए।निकाय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए शासन द्वारा कई योजनायें संचालित हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया गया है। लोगों के ऐसे योजनाओं की जानकारी देना भी आवश्यक है। लोगों को जीवन शैली में रहन-सहन के तरीके भी बतायें। संयम के साथ रहकर शारीरिक व्यायाम करें, ताकि स्वस्थ रहें। दुनिया में 35 प्रतिशत लोग डिप्रेशन के शिकार है।

                           स्वास्थ्य शिविर ट्रेकिंग सिस्टम के लिए करें। बीमारी का सही परीक्षण कर उसका इलाज के प्रति सचेत करें। क्षमता अपग्रेड के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान, रक्तदान एवं देहदान कराने के लिए संस्थाओं को पहल करना चाहिए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपोलो हेल्थ पैकेज का विमोचन भी किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close