जीत मेकेनिकल इंजीनियर..हेमलता बनेगी डाक्टर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170427-WA0011 IMG-20170427-WA0010बिलासपुर— बिलासपुर के छात्र छात्राओं ने दसवीं के बाद 12 वीं बोर्ड में भी जिले का नाम रोशन किया है। दूसरे स्थान के अलावा सातवें और दसवें स्थान पर भी बिलासपुर का कब्जा । जिले के लोगों में छात्रों की सफलता पर गर्व है। मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज करने वालों के घर में सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी डाक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          दयालबंद स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र जीत कुमार प्रजापति मेरिट में सातवां स्थान बनाया है। जीत कुमार किसान का बेटा है। मेकेनिकल इंजीनियर बनने का ख्वाब रखता है। जीत ने बताया कि दिन में करीब आठ से दस घंटा पढ़ता है। मेरी सफलता में माता पिता के अलावा स्कूल के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।जीत के अनुसार वह दो भाई एक बहन होता है। मेरा स्थान मझला है।

           दयालबंद स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा हेमलता पटेल ने मेरिट में दसवां स्थान हासिल किया है। हेमलता डाक्टर बनना चाहती है। उसने बताया कि 6 से आठ घंटा पढ़ाई करती है। पिता किसान हैं। बारहवीं तक पढ़े हैं। मां हाउस वाइफ है। घर में दो बहन एक भाई है। हेमलता ने बताया कि उसे उम्मीद थी केि वह मेरिट लिस्ट में शामिल होगी। आखिर में सफलता मिल ही गयी। हेमलता के पिता के अनुसार वह बचपन से ही मेधावी है। वह डाक्टर बनना चाहती है। उसके सपनों को जरूर साकार करूंगा।

 

close