बिलासपुर मंडल ने किया रिकार्ड तोड़ माललदान..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rail...बिलासपुर— बिलासपुर रेल मंडल ने 2016-17 वित्तीय वर्ष में माल लदान का रिकार्ड बनाया है। लक्ष्य से अधिक आपूर्ति कर देश में नाम कमाया है। रेल मंडल ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि यात्री गाडियों की समयबद्धता में तीन फीसदी सुधार के साथ 90 प्रतिशत यात्री परिवन में सुधार देखने को मिला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बिलासपुर रेल मंडल प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में माललदान के साथ यात्रियों की सुविधाओं में रिकार्ड बढ़ोत्तरी का दावा किया है। रेल मंडल से जारी प्रेस नोट के अनुसार बिलासपुर मंडल ने 2016-17 में 137.79 के मुकाबले 140.14 मिलियन टन माल लदान कर रिकार्ड बनाया है। पिछले वित्तीस वर्ष की तुलना में बिलासपुर मंडल से 1,25,125 वैगन अधिक लदान किया गया। यात्री गाडियों की समयबद्धता में करीब 3 फीसदी सुधार के साथ समयबद्धता 90 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया है।

              प्रेस नोट के अनुसार बिलासपुर रेल मंडल 72 किमी लाइन दोहरी और तीहरीकरण का कार्य किया है। 13 रोड ओवर ब्रिज और सब वे का निर्माण किया है। 4 करोड 63 लाख यात्रियों का परिवहन कर 336 करोड 28 लाख रूपये कमाया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन ने विज्ञापन से 44.1 फीसदी और पार्किंग से 56.4 फीसदी अधिक आय अर्जित किया है।

                        मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 23 स्टेशनों में टिकट बुकिंग प्रतिनिधियों को नियुक्ति देकर रोजगार दिया गया।  रेल खण्डो और ट्रेनों में अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट की सुविधा गयी है। अनूपपुर और शहडोल स्टेशन रेलवे कालोनियों में बेहतर पानी सप्लाई की सुविधा दी गयी। प्लेटफार्म पर स्वच्छता में सुधार और पानी निकासी संबंधी समस्याओं को दूर किया गया।

                      बिलासपुर मंडल प्रशासन ने बताया कि दिव्यांगो को 613 यूनिक परिचय-पत्र जारी किया गया।यात्रियों को त्वरित टिकट देने का बेहतर प्रयास किया गया। बिलासुपर, कोरबा, रायगढ, चांपा, अनूपपुर और शहडोल स्टेशन में एटीव्हीएम की सुविधा का विस्तार किया गया। साथ ही बिलासुपर, कोरबा, रायगढ तथा शहडोल स्टेशनों में को-टीव्हीएम की सुविधा दी गयी।

close