देशद्रोहियों से जुड़े बिलासपुर के तार,दो गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कामयाबी

Shri Mi
4 Min Read

[wds id=”11″]

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMG-20170415-WA0004बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने देशद्रोही गतिविधियों में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनो राष्ट्रदोही गतिविधियों में संलिप्त हैं। दोनों ने गिरफ्तार होने के बाद स्वीकार किया है कि उनके तार जम्मू कश्मीर और मध्यप्रदेश के विघटनघारी लोगों से संपर्क हैं।

             सिविल लाइन थाना प्रभारी की अगुवाई और स्पेशल टीम के सहयोग से बिलासपुर में राष्ट्रद्रोही गतिविधियों में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार देश में चल रहे विघटनकारी गतिविधियों के मद्देनज़र पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव और आई पी.एस.गौतम ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया था। जिले और संभाग में होने वाली पल-पल की गतिविधियों को संकलित करने को कहा था।

                     इस बीच सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि संजय देवांगन और मनीन्द्र यादव नाम के दो व्यक्ति अलग अलग बैंकों से काफी मात्रा में पैसा निकालते हैं। उन पैसों को अन्य अकाउन्ट में जमा करते हैं। दोनों का संबध  सतना मध्यप्रदेश निवासी रज्जन तिवारी और बलराम से है। रज्जन और बलराम को मध्यप्रदेश एटीएस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार किया है। मुखबिर ने थाना प्रभारी नज़र सिद्धिकी को बताया कि संजय और मनीन्द्र आपस में बात करते हुए कह रहे थे कि प्रधानमंत्री ने समाचार में कहा है कि जो लोग आईएसआई के लिए जासूसी करते पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए दोनों कुछ दिनों के अन्डरग्राउन्ड हो जाते हैं।

                       सूचना मिलते ही नज़र सिद्धिकी ने आला अधिकारियों को जानकारी दी।  कप्तान मंयक  श्रीवास्तव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, नगर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा थाना प्रभारी नजर सिद्धिकी के नेतृत्व में आरोपियों को धरपकड़ करने को कहा। । पुलिस ने मनीन्द्र को किम्स अस्पातल के सामने से हिरासत में लिया।

                          पुलिस पूछताछ में मनीन्द्र यादव ने बताया कि सतना निवासी रज्जन तिवारी देश विघटनकारी गतिविधियों से जुड़ा है। मध्यप्रदेश एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया है। रज्जन तिवारी विभिन्न बैंको से अपने और अन्य लोगों के लिए रूपए भेजता था। खातों में विभिन्न जगहों से रुपए आते थे। उन पैसों को रज्जन तिवारी के निर्देश में  अन्य खातों में जमा करता था। इसमें उसका साथी संजय देवांगन भी शामिल है।

                      पूछताछ के बाद पुलिस ने मनीन्द्र की निशानदेही पर साथी आरोपी संजय देवांगन को तेलीपारा स्थित मेडिकल काम्पलेक्स से हिरासत में लिया। संजय ने पुलिस को बताया कि रज्जन और बलराम के लिए पैसों का ट्रांजेक्शन करता है। मनीन्द्र ने एसबीआई और यूबीआई में खाता होना कबूल किया।

              पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ प्रारंभिक में धारा 121 के तहत सरकार के खिलाफ युद्ध और षड़यंत मानते हुए हिरासत में लिया गया है। दोनों पर फंडिग के माध्यम से देश को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है। दोनों के खिलाफ 121(क),123 और 34 तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

                          पुलिस ने बताया है कि दोनों के संबध जम्मू कश्मीर के सतविन्दर सिंह से भी है। सतविन्दर सिंह देश सामरिक महत्व की सैन्य सूचनाओं को एकत्र कर दुश्मनों को देता था।

       बिलासपुर पुलिस ने बताया कि प्रकरण में मध्यप्रदेश और जम्मू कश्मीर पुलिस,एटीएस की टीमों से सम्पर्क अग्रिम विवेचना की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड में लिए जाने का फैसला किया है।

         पुलिस के अनुसार मनीन्द्र यादव पिता राधेश्याम यादव सिंचाई कालोनी अकलतरा जांजगीर का रहने वाला है। संजय देवांगन पिता टीकाराम देवांगन पुरानी बस्ती तलवापारा जांजगीर का निवासी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close