चौपाल में सीएम को मिली शिकायत:चंद घंटे में एसडीओ सस्पेंड

Shri Mi
2 Min Read

kisaan_ramanरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मोहन राम भगत को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।उनका निलम्बन  आदेश विभाग से बुधवार को मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोक सुराज अभियान दौरान महासमुंद जिले के ग्राम जम्हारी (विकासखंड सरायपाली) की चौपाल में वहां की एक सड़क की खराब हालत के बारे में ग्रामीणों से मिली शिकायत को गंभीरता से लिया था और इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सरायपाली उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी मोहन राम भगत की अनुपस्थिति और मुख्यालय में नहीं रहने की शिकायत पर भी नाराजगी व्यक्त की थी।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विवेक ढांड को अनुविभागीय अधिकारी श्री भगत के विरूद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्परता से अमल करते हुए दोपहर में ही उनका निलंबन आदेश मंत्रालय से जारी कर दिया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                     निलंबन आदेश में कहा गया है कि मोहनराम भगत के प्रायः मुख्यालय में नहीं रहने से उप संभाग के मार्गों के मरम्मत कार्य नहीं होने और लोक सुराज अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्य के समय भी निरंतर अनुपस्थित रहकर कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही और शिथिलता बरतने के कारण उनके विरूद्ध उन्हे तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलंबन की यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक निर्माण विभाग के रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close