भाजपा स्थापना दिवस पर होगा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

Shri Mi
2 Min Read

bjp1रायपुर।6 अप्रैल 2017 पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा स्थापना दिवस पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन अग्रसेन धाम, लाभाण्डी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है। भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया की लक्ष्य 2018 को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में स्थापना दिवस पर इस वर्ष रायपुर जिले के समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्यअतिथि की आसंदी से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन भी मिलेगा। केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं पर भी मंत्रीद्वय बृजमोहन अग्रवाल एवं राजेश मूणत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा सम्मेलन में संगठन के प्रदेश के अन्य पदाधिकारी एवं नेतागण भी उपस्थित रहेंगे

                  भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाँच राज्यों में हुए चुनावों के परिणामों से भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है और ऊर्जा से सराबोर है। कार्यकर्ताओं की इसी ऊर्जा और उत्साह को लगातार बनाये रखने के लिए पार्टी संगठन विभिन्न आयोजन कर रही है। लगातार सभी शक्ति केन्द्रो में बैठकों का दौर चालू है। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के बाद सभी बुथो में 7 एवं 8 तारिख को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। केन्द्र और राज्य सरकारों की सभी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया जावेगा।

                     भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर जिले में 2200 सक्रिय कार्यकर्ता है। और उन सभी तक सम्मेलन का आमंत्रण विधिवत रूप से पहुँचाया गया है। कार्यकर्ताओं का विधिवत रूप से पंजीयन कर उपस्थिति की भी जानकारी संगठन द्वारा ली जावेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close