छत्तीसगढ़ की धरती पर नहीं मिलेगा कोचियों का निशान…डॉ.रमन सिंह

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20170402152018बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रतिनिधियों की प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ भवन में विश्राम के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों को बताया कि प्रदेश की धरती पर कोचिया का नाम आने वाले समय में इतिहास हो जाएगा। सुकुमा जिले के चिंतागुफा गांव में गर्भवती महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बिलासपुर एक दिनी प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह पत्रकारों से छत्तीसगढ़ भवन में रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने आया हूं। जनप्रतिनिधियों से रूबरू होने का अवसर मिला..पार्टी की यह सतत प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन अप्रैल से लोकसुराज अभियान शुरूवात है। हमने पहले ग्राम सुराज,शहर स्वराज चलाया…अनुभवों के आधार पर इसबर लोकसुराज अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। फरवरी में 25, 26, 27 फरवरी को जिलेवार लोगों का आवेदन लिया गया है। पूरे मार्च महीनें समस्याओं का निराकरण किया गया है। तीन अप्रैल से लोकसुराज अभियान में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। मेरे साथ मंत्री,सांसद,विधायक और अधिकारी समस्या निवारण शिविर में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 जिलों में कुल 28 लाख आवेदन मिले हैं। इस बार सबसे ज्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्जवला योजना को लेकर आए हैं। इसके अलावा अन्य 26 विभागों के आवेदन भी आए हैं। लेकिन स्कूल,भवन सम्बधि आवेदन इस बार कम आए हैं।

                        क्या शराबबंदी को लेकर भी आवेदन मिले हैं के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्चचर्य की बात है कि 28 लाख में मात्र 28 सौ आवेदन कोचिया और गुण्डागर्दी के खिलाफ आए हैं। उन्होने कहा कि कोचिया नाम का प्राणी अब छत्तीसगढ़ की धरती में नहीं दिखाई देगा। गुण्डागर्दी करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के 90 प्रतिशत गांवों में शराब दुकान खुलेगा ही नहीं। तीन हजार से अधिक आबादी वाले गांवो में शराब बिकेगा ही नहीं। जो लोग दुस्सास करेंगे। उन्हें इसका भुगतान करना होगा। सम्पत्ति राजसात कर ली जाएगी।

                           एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौहत्या संगीन अपराध की श्रेणी में शामिल है। पिछले 14 सालों में गौहत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जो भी गौहत्या में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                            स्मार्ट सिटी की रेस में अब बिलासपुर और नया रायपुर का संघर्ष होगा के सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रदेश में स्मार्ट सिटी का कोटा बढ़ाने की मांग करेंगे। संघर्ष की कोई बात नहीं है। चिंतागुफा में महिला गर्भपात के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच कार्रवाई होगी। दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

close