भाजपा प्रशिक्षण वर्गः प्रेम, सरोज और धरम ने पढ़ाया सेवा संस्कार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
IMG_0223 IMG_0174  बिलासपुर— तिफरा स्थित भाजपा नगर निगम जनप्रतिनिधियों को दिग्गज भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। मंत्री से लेकर बड़े नेताओं ने निगम जनप्रतिनिधियों के साथ चुनावी अनुभव को शेयर किया। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2018 में जीत के टिप्स दिए। मालूम हो कि तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम् भवन में भाजपा का प्रदेश स्तरीय निगम जनप्रतिनिधियों को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। शनिवार को कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
                 प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। सबसे अधिक सांसद, सबसे अधिक विधायक और सबसे अधिक नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि है।  भरोसा और विश्वास बता रहा है कि अब आगे जो भी चुनाव होंगे…भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा। ऐसी सूरत में पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों के साथ  कर्तव्यों का अहसास होना जरूरी है। मतदाता जिस उम्मीद से अपना प्रतिनिधि बनाकर भेज रहे है…जिम्मेदारी और इमानदारी के साथ उसे निभाना होगा।
 IMG_0249
                कौशिक ने भाजपा का इतिहास और विकास यात्रा पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान कौशिक ने आजादी के बाद कांग्रेस सरकार की भूमिका से लेकर आपातकाल की घोषणा तक तमाम बातों का जिक्र किया।

                   इसके पहले कार्यक्रम स्थल पर भाजपा का ध्वजारोहण किया गया। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गान और  दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, सह क्षेत्री प्रचारक दीपक बिस्पुते, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी अवधेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री द्वय रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक मंच पर मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                              प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुये उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने पं.दीनदयाल उपाध्याय और एकात्म मानववाद की जानकारी दी। उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास की धारा को पहुॅचाना है। पं.दीनदयाल उपाध्याय की अवधारणा के अनुसार आज प्रदेश की रमन सरकार गांव, गरीब और किसानों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। रमन सरकार की तेरह वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश में चहुमुखी विकास की गंगा बह रही है। IMG_0196

                                राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि निकाय नुमाइंदो को पार्टी विचारधारा से रूबरू कराने के साथ उनके अधिकार और कर्तव्यों को समझाना ही प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है। सुश्री पाण्डेय ने बताया कि सबसे कठिन चुनाव नगरीय निकाय का होता है। कठिन चुनाव को जीत कर आये है तो आपकी जवाबदेही अपने वार्डो के जनता के प्रति बढ़ना स्वभाविक है।

                                                सीएसआईडीसी के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बताया कि जनसंघ से  आज तक, 2 लोकसभा सीट से लेकर 283 सीट तक की सफर में अनेक उतार चढाव पार्टी ने देखे है। लेकिन पार्टी ने सिद्धांतो से कभी समझौता नही किया।परिणाम स्वरूप देश की जनता के भरोसे का पर्याय भाजपा बन चुकी है।

                           वर्ग को सह क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी नारायण चंदेल और गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने भी संबोधित किया।
                   प्रशिक्षण वर्ग में रायपुर, बिलासपुर, बीरगांव, धमतरी, भिलाई, चरौदा भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, रायगढ़, अम्बिकापुर, चिरमिर्री के महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और एल्डरमेन बड़ी संख्या में वर्ग में शामिल हुये।
close