सुशांत शुक्ला को मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

SUSHANT SHUKLAबिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुशांत शुक्ला को स्वच्छ भारत अभियान का प्रमुख बनाया गया है। सुशांत शुक्ला प्रदेश के एक मात्र युवा भाजपा नेता हैं जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। सुशांत की नियुक्ति पर प्रदेश युवा मोर्चा संगठन ने खुशी जाहिर की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 पहली बार भारतीय जनता पार्टी संगठन ने स्वच्छता भारत प्रकोष्ठ गठन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर युवा प्रकोष्ठ ने भी स्वच्छत भारत अभियान ईकाई का गठन किया है। संगठन ने राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश का एक मात्र युवा चेहरा बिलासपुर के सुशांत शुक्ला को शामिल किया है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यकारिणी ने बिलासपुर के ऊर्जावान नेता सुशांत शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर वागडोर दी गयी है।

                               भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन ने सुशांत शुक्ला की नियुक्ति राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रभारी युवा मोर्चा मुरलीधर राव की सहमति से किया है। सुशांत शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवा शक्तियों को जोड़ने को कहा गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सुशांत को स्वच्छ भारत का अलख जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।

              सीजी वाल से सुशांत ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन के विश्वास को बनाते हुए देश के कोने कोने में शहर से गांव तक युवा शक्तियों की ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का देश के युवा जरूर पूरा करेंगे।

close