आरईएस के दो सब इंजीनियर सस्पेंड,पीडब्ल्यूडी एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

Shri Mi
2 Min Read

tc_mahawar_indexअम्बिकापुर।सरगुजा संभाग के कमिश्नर टी.सी. महावर ने बुधवार को सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के दो उप अभियंता बृजेश कुमार श्रीवास्तव और फरहान को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल सस्पैंड करने के निर्देश कलेक्टर को दिये।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी को तीन साल तक एक मामले को नहीं निपटाने के कारण सस्पैंड करने के लिए कारण बताओ नोटिस थमाया है।कमिश्नर ने ओडगी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रवण कुमार मरकाम की एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ सूचना जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              उन्होंने समय-सीमा के प्रकरणों को समयावधि में नही निपटाने पर सूरजपुर के एसडीएम विजेन्द्र सिंह पाटले और सूरजपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल अग्निहोत्री को कड़ी फटकार लगाई।कमिश्नर ने विद्युत मण्डल के अधिकारी से कहा कि यदि राशि की कमी है तो वे कलेक्टर से सम्पर्क कर आवश्यक कार्यवाही करें।

                                 सूरजपुर जिले के कलेक्टर जी.आर. चुरेन्द्र ने बताया है कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता को भी कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। इसके साथ ही सूरजपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल अग्निहोत्री को भी कलेक्टर ने कारण बताओ सूचना जारी किया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close