मिशन मोड पर हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20170320141128बिलासपुर—कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्याकर्ता और नेताओ की बैठक दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में हुई। बैठक मे जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने भी शिरकत किया। इस दौरान जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधि , पूर्व विधायक और सांसद भी मौजूद थे।  नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत मिशन मोड पर 6 महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया। साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड पर रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में पूर्व सांसद करूणा शुक्ला,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व बीडीए अध्यक्ष शेख गफ्फार, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, रामशरण यादव,जगजीत मक्कड़ ने संबोधित किया। इस दौरान सभी निकाय जनप्रतिनिधि और पूर्व सांसद और विधायकों ने अपनी बातों को सबके सामने रखा।

                           उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए करूणा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस से प्रदेश और देश की जनता से बहुत उम्मीदें हैं। फांसीावादी ताकतों ने जनता को गुमराहह किया है। अच्छे दिन आए तो हैं लेकिन भाजपा नेताओं के…प्रदेश की जनता आज भी अच्छे दिन का इंतजार कर रही है। सरकार ने जनता को धोखा दिया है। करूणा शुक्ला ने कहा कि पिछले 13 सालों से प्रदेश की भाजपा की सरकार ने विकास के नाम पर जनता के साथ छल किया है। नोटबंदी अभियान से आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है…। सभी कांग्रेसियों को बूथ स्तर पर काम करते हुए जनता को विश्वास दिलाना होगा कि हम उनके साथ हैं।

            IMG20170320140808     बैठक में सभी नेताओं ने अपनी बातों को रखा। इस दौरान जिले के वर्तमान राजनैतिक स्थितियों पर चर्चा हुई। मिशन 2018 के तहत चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने अपने भाषण से उपस्थित लोगों को रिचार्ज किया। सीजी वाल को राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि  पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत है। बूथ स्तर पर पार्टी ने निरंतर कार्यक्रम करने का फैसला नेताओं ने लिया है। कार्यक्रम के जरिए आम जनता को बताया जाएगा कि प्रदेश भाजपा सरकार की करनी और कथनी में क्या भेद है।

           राजेन्द्र ने बताया कि बैठक के दौरान बूथ सेक्टर पर संगठन को मजबूत बनाने जुझारू कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।  इन दिनों प्रदेश के एक एक गांव से पूर्ण शराबबंदी की मांग उठ रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज का सम्मान करती है। बैठक में विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया है कि शराबबंदी अभियान में आम जनता को कांग्रेस पार्टी न केवल समर्थन करेगी बल्कि आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहेगी।

                  रामशरण यादव,शेख गफ्फार,शेख नजरूद्दीन समेत अन्य सभी नेताओं ने जिले राजनैतिक हालात पर खुलकर चर्चा की। कमोबेश सभी नेताओं ने भाजपा के उग्र रणनीतियों के खिलाफ मुहिम छेडने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी नेताओं को भाजपा सरकार की गलत नीतियों का खुलकर विरोध करना होगा। इस दौरान सभी नेताओं ने संगठनात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। कुछ लोगों ने कांग्रेस संगठन और बड़े नेताओं पर कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

Share This Article
close