शराबबंदी पर यूथ कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG-20170310-WA0009बिलासपुर—पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में युवा कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। समाज में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा। बाजार चौक तिफरा में आयोजित युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान को स्थानीय लोगों ने समर्थन किया। युवा,बुजुर्ग और महिलाओं ने प्रदेश में शराबबंदी का होना जरूरी बताया।
                       तिफरा बाजार चौक में युवा कांग्रिसियों ने सत्यनारायण सर्वे की अगुवाई में पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया। सभी लोगों ने राज्यपाल के नाम लिखे पत्र में पूरी तरह से शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। जिला कांग्रेस सचिव सत्यनारायण सर्वे और लक्ष्मीनारायण साहू ने बताया कि प्रदेश में शराब की खपत के साथ ही हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। लूट डकैती,चैन स्नेचिंग जैसी घटनाएं भी बढ़ी हैं। वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मादक पदार्थों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
                  लक्ष्मीनारायण ने बताया कि प्रदेश सरकार नशे पर अंकुश लगाने की वजाय शराब बिक्री को बढ़ावा दे रही है। यह जानते हुए भी कि प्रदेश की जनता पिछले एक महीने से पूर्ण शराबबंदी का समर्थन कर रही है। धरना प्रदर्शन कर शऱाब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर  रही है। बावजूद इसके सरकार ने कार्पोर्शन बनाकर शराब व्यवसाय का सरकारीकरण कर दिया है। जनता किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी।
                      सत्यनारायण ने बताया कि पोस्टकार्ड अभियान में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। युवाओं और बुजुर्गों ने भी पोस्टकार्ड में शिरकत कर शराब पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।
                  पोस्टकार्ड अभियान के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सरकार शराब बेचकर नशाखोरी को बढ़ावा दे रही है। जनता ने फैसला कर लिया है कि क्षेत्र में शराब दुकान को खोलने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनता का समर्थन करेगी।
       पोस्टकार्ड अभियान के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, जिला महासचिव गौरव दुबे, तिफरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शिव यादव, बिल्हा उपाध्यक्ष संपत जयसवाल, मनोज पाटकर, राकेश यादव, दिनेश यादव, अक्षय नवरंग, बाबा खान, प्रताप वर्मा, भगवत श्रीवास, नकित कोशले, दिलेश साहू, गोपाल सिंह, अमित यादव, शिव सूर्यवंशी, शरद लस्कर, विकास नावरंगे, पवन भारती, समेत सैंकड़ो युवा कांग्रेसी और आम जनता मौजूद थी।
——————————–
close