केयूर भूषण को बनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
keyur_bhushan_fileरायपुर—अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, नई दिल्ली के ३६वें महाधिवेशन में स्वतंत्रता सेनानी केयूर भूषण को राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर चुना गया है।  21 सदस्यीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शंकर सान्याल और डॉ विमल मोदी को बनाया गया है। महासचिव पद के लिए डॉ अवधेश कुमार मिश्र, सचिव डॉ शम्भू दयाल भारतीय और डॉ एनपी सिंह को बनाया गया है।
                 क्षेत्रीय मंत्री सह सदस्य डॉ सच्चिदानंद, डॉ के पी श्रीवास्तव, डॉ कुमारस्वामी, डॉ डी डी शिन्द्रे व् डॉ कांता बाजवा, कोष्याध्यक्ष सुश्री कुसुम बहन, सदस्य कार्यकरिणी डॉ सीएल सोनवानी, रामचंद्र राही (प्रितिनिधि गाँधी स्मारक निधि ) डॉ एसपी विस्वास, डॉ पीआर चंडोल, डॉ सियाप्रताप सिंह, डॉ एआर त्रिपाठी, डॉ सरोज मालू, डॉ अनिरुद्ध बडगुजर, डॉ अन्नपूर्णा गुरुगोस्वामी, विशेष आमंत्रित संपादक परिषद् प्रभाव डॉ अरविन्द कुमार त्यागी बनाए गए हैं।
   मालूम हो कि हाल ही में शहीद स्मारक भवन, रायपुर में संपन्न खिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, नई दिल्ली के 36वें महाधिवेशन में देशभर के लगभग 500 प्राकृतिक और योग चिकित्सकों ने हिस्सा लिया था। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा के दौरान विभिन्न रोगों के उपचार की विस्तृत व्याख्या की गई थी।
——————————————
close