पिछले सुराज के पेंडिंग प्रकरणों का भी करे निबटारा-संभागायुक्त

Shri Mi
3 Min Read

sambhagayukt_samiksha♦सुराज के आवेदनो का चल रहा छटनी का काम
♦सभी जिला कलेक्टरों के साथ संभागायुक्त ने ली बैठक

बिलासपुर।लोक सुराज अभियान 2017 के कार्यों को समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार पूरा करें।संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने शनिवार को लोक सुराज अभियान 2017 के कामो की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।बैठक में सभी जिला कलेक्टरों और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे।संभागायुक्त ने कहा कि लोक सुराज अभियान के कार्यों को शासन के निर्देश के अनुरूप समय पर पूर्ण कराना है।संभागायुक्त ने कहा कि कार्यों को गति देने और समय पर पूरा कराने के लिए हर विकासखण्ड में डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी को प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त करें।उन्होंने पिछले सुराज अभियान के लंबित प्रकरणों को भी प्राथमिकता के साथ निबटारा करने के निर्देश दिए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           इसके अलावा उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए इलाकों में बिजली और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।साथ ही क्षेत्र में लंबित मजदूरी भुगतान, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, विभिन्न राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के भी निर्देश दिये।

                            संभागायुक्त ने कई राजस्व प्रकरणों के निराकरण के पहले संबंधित गांव में मुनादी कराने के लिए सुझाव दिए। ताकि अधिक से अधिक संबंधित लोगों को जानकारी मिले।इससे निराकरण में सुविधा होगी और अनावश्यक विलंब भी नहीं होगा।संभागायुक्त ने लोक सुराज अभियान के दौरान प्राप्त लोगों के आवेदनों को समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

                            बैठक में संभाग के सभी जिला कलेक्टरों ने बताया कि लोक सुराज अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों को आॅनलाईन दर्ज करने के बाद छटनी का कार्य चल रहा है। जिसे विभागवार दिया जायेगा। संबंधित विभाग पंजीयन करने के बाद निराकरण की कार्यवाही करेंगे। जिसे आॅनलाईन दर्ज भी कराएंगे। आवेदनों की कार्यवाही के संबंध में संबंधित लोगों को निर्धारित समाधान शिविर में पढ़कर बताया जायेगा। अनुपस्थित रहने पर संबंधित पंचायत सचिव को लिखित में जानकारी दी जायेगी। जिसे वह संबंधित लोगों तक पहुंचायेगा।

                          इसके अलावा मोबाइल और ई-मेल के माध्यम से भी लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी जायेगी।शनिवार को हुई इस बैठक में बिलासपुर कलेक्टर अन्बलगन पी.,रायगढ़ कलेक्टर अलरमेल मंगईडी, कोरबा कलेक्टर पी.दयानंद, जांजगीर कलेक्टर डाॅ. एस.भारतीदासन, मुंगेली कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, एडिशनल कमिश्नर अमृत खलखो, डिप्टी कमिश्नर और पी.डी.झा और संभाग के सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close