बिलासपुर— प्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ.रमन सिंह आज पुरी पीठाधीश शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के 72 प्रकाट्य दिवस पर बिलासपुर दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर रमन सिंह ने स्वामी निश्चिलानंद से आशीर्वाद लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त उद्बबोधन में शकराचार्य से प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष कामना की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए रमन सिंह ने कहा कि महराज के आशीर्वाद के बाद मानसून ने प्रदेश में दिया है। किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ गयी है। एक दिन बाद प्रदेश में शाला उत्सव मनाया जाएगा। लाखों लाख बच्चे बच्चियां के लिए कल का दिन विशेष महत्वपूर्ण होगा । रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पिछले पचास साल से सत्ता की सुख भोगी है। पांच साल विपक्ष का भी आनंद उठाए।
राहुल गांधी के प्रदेश दौरे पर प्रतिक्रिया करते हुए रमन सिंह ने कहा कि उनका स्वागत है। जनता से उन्हें रूबरू होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 तारीख को पूरी दुनिया योग दिवस के रूप में मनाएगी। राहुल गांधी और कांग्रेस को कहूंगा कि योग करें। योग से मन बुद्धि शुद्ध होती है। तन स्वस्थ्य होता है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाएगा। राहुल गांधी को भी योग करना चाहिए। राहुल की सुरक्षा मुद्दे में रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी राजनैतिक लोगों को सुरक्षा मिलती रही है और मिलेगी भी। कांग्रेस जिला स्तर पर नान घोटाले की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनाई है। इसके जवाब में रमन सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस को टू जी और बोफोर्स घोटाले की जांच करनी चाहिए। उन्हें यदि व्यवस्था पर विश्वास नहीं है तो क्या किया जा सकता है।