नया रायपुर में शॉपिंग मॉल की तर्ज पर बनेगा भव्य ‘बिहान बाजार’

Shri Mi
3 Min Read

bihan_bajaar♦समूहो के बनाए सामान को ई-प्लेटफार्म तक आएंगे
♦हस्त कलाकृति, फूल स्टॉल सहित कई स्टॉल लगाए जाएंगे
रायपुर।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए महीने के पहले हफ्ते में रायपुर में भव्य ‘बिहान बाजार’ का आयोजन किया जाएगा।बिहान बाजार के नाम से लगायी जा रही इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों के सर्वश्रेष्ठ एक-एक महिला स्व सहायता समूहों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्रकार ने शुक्रवार को ‘विहान बाजार’ पद्रर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।बता दें कि इस योजना के तहत राज्य में अब तक 63 हजार महिला स्व सहायता समूहों  का गठन हो चुका है। इन समूहों में छह लाख तीस हजार महिलाएं शामिल है।चालू वित्तीय वर्ष में लगभग बीस हजार समूहांें को बैंक लिकेंज कराया गया हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       पंचायत विभाग के अधिकारियों ने पॉवर पाइंट प्रस्तुतीकरण के जरिए ‘बिहान बाजार’ प्रदर्शनी की रूपरेखा के संबंध मेें विस्तार से जानकारी दी। चन्द्राकर ने उत्पादों का आकर्षक पैकेजिंग करने के लिए समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण देने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने अधिकारियों को निर्देश दिए।पंचायत मंत्री ने कहा कि बिहान बाजार का अपना एक लोगो बनाया जाए।चंद्राकर ने बिहान बाजार के लिए नया रायपुर में शॉपिंग मॉल की तर्ज पर भव्य स्थायी बाजार तैयार करने के लिए कार्ययोजना बनाने अधिकारियों को निर्देश दिए।

                                 बैठक में अधिकारियों ने बताया कि खरीदी-ब्रिकी में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को किसी प्रकार से परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें कैशलेस भुगतान पद्धति के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। बिहान बाजार में हस्त कलाकृति, फूल स्टॉल तथा जैविक उत्पाद सहित कई स्टॉल लगाया जाएगा। प्रत्येक जिले से स्व सहायता समूह के पांच महिलाएं बिहान बाजार प्रदर्शनी में उस जिले की प्रतिनिधित्व करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि स्व सहायता समूहों के उत्पादों का बिहान बाजार के नाम से नियमित बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे समूहों के उत्पादों को बेहतर ई-प्लेटफार्म तक पहुंचाया जा सकेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close