गिरफ्त में लूटपाट और मोबाइल चोरी के आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170210-WA0260 बिलासपुर– चकरभाठा पुलिस ने मोटरसायकल सवार लुट पाट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दो अभी भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ 8 फरवरी को चकरभाठा थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसायकल और नगदी बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 8 फरवरी की शाम रौनाकांपा निवासी दिलीप साहू पिता मनाराम साहू ने चकरभाठा थाे को बताया कि चार लोगों ने उसके साथ लूटपाट की है। दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अमसेना बाजार से सब्जी बेचकर लौट रहा था। सकर्रा मोड़ के पास मोटरसायकल सवार चार युवकों ने उसे रोका। रूपए नहीं देने पर मारपीट की धमकी दी। चारो युवक जेब में रखे करीब 900 रूपए लेकर फरार हो गये।

               पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज घेराव करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिया गया आरोपी अज्जू ऊर्फ मनहरण चौधरी पिता गोपाल चौधरी अमेरी का रहने वाला है। जबकि भुरू ऊर्फ सोनसाय गेंदले पिता श्रीराम राजपुर करही बाजार थाना बलौदा बाजार का निवासी है। दोनों के पास से पुलिस ने लूटपाट के समय उपयोग किए गये मोटरसायकल और 320 रूपए जब्त किया है।

हिरासत में चोरी का आरोपी 

बिलासपुर पुलिस ने दो अलग अलग मोबाइल चोरी के मामले में एक युवक को हिरासत मे लिया है।IMG-20170210-WA0289 दोनो ही मामले सरकंडा थाना का बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल बरामद किया है।

                               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीस जनवरी को सरकंडा थाना में अमित फड़नवीश पिता मनोहर फड़नवीश ने शिकायत की थी कि किसी  ने बसंत विहार काम्पलेक्स जोरापारा स्थित घर से तीन मोबाइल पार कर दिया है। इसी तरह एक अन्य शिकायत में 7 फरवरी को संजय भोसले पिता गणेश भोसले ने सरकंडा थाना में घर से महंगी मोबाइल गुम होने की शिकायत की। संजय ने बताया कि वह जोरापारा में रहता है।

                पतासाजी के दौरान पहुंचकर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि सरकन्डा निवासी एक युवक मोबाइल बेंचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ग्राहक बनकर युवक से सौदा किया। मोबाइल के साथ कागजात की मांग की। टालमटोल किये जाने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने दोनों जगह मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

               पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का नाम प्रकाश तिवारी पिता राजकुमार तिवारी है। आरोपी सरकण्डा का ही रहने वाला है। पूछताछ के बाद आरोपी के पास से चारो मोबाइल को जब्त कर लिया गया है।

 

close