भाजयुमों राजनीति की पहली सीढ़ी

Shri Mi
5 Min Read

bjp1रायपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजधानी रायपुर की पहली कार्यसमिति बैठक एकात्म परिसर में हुई।जिसमे भाजयुमो के मिडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि कार्यसमिति बैठक के उदघाटन सत्र का विधिवत रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ प्रदेश मोर्चा प्रभारी राम प्रताप सिंह, आर.डी.ए. अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सी.एस.आई.डी.सी. अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, केदार गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जयंती भाई पटेल ने किया।फिर वंदेमातरम गीत से भाजयुमो राजधानी रायपुर की पहली कार्यसमिति बैठक शुरू हुई। स्वागत भाषण में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने भाजयुमो की अब तक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कई कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भाजयुमो पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजयुमो की आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     प्रदेश मोर्चा प्रभारी राम प्रताप सिंह ने एक-एक पदाधिकारी से चर्चा करते हुए अब तक के कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए हाल मिटिंग जो कि राजधानी में विधानसाभावार होनी है की तिथि तय की और तय समय पर कार्य करने कहा। साथ ही मोर्चा प्रभारी ने वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर भाजयुमो की ईकाइ गठन करने और प्रत्येक बूथ पर दश युवाओं की टीम बनाकर अगली कार्यसमिति में जानकारी देने कहा।

                                               भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने अनुभव बताते हुए युवा मोर्चा को राजनीति की प्रथम सीढ़ी मानते हुए कार्य करने कहा साथ ही पार्टी की रीति नीति को समझते हुए नव मतदाता जो कि 18 से 35 वर्ष के युवा हैं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और पार्टी की रीति नीति से अवगत करा जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

                                                  भाजयुमो के मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि समापन सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत भी मौजूद रहे।बृजमोहन अग्रवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती, राजनीति के शुरुआती दिनों में हमने खूब संघर्ष किया जनहित के लिए विभिन्न आंदोलन किये, उन दिनों चार लोग साथ आ जाये ंतो बहुत थे। आज हम सत्ता में हैं ये उन दिनो के संघर्ष और परिश्रम का परिणाम है। अब और कठिन समय है, हम सत्ता में है, हम पर जिम्मेदारी है कि किस प्रकार से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुॅंच सके, युवाओं को इस दिशा में कार्य करना चाहिए साथ ही विभिन्न जनहित के कार्य युवा मोर्चा को करते हुए देश हित मंे, पार्टी हित में रचनात्मक कार्य करते हुए युवाओं को राजनीति के क्षेत्र मे आगे बढ़ना चाहिए।

                                                         राजेश मूणत ने समापन सत्र मे कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है।मूणत ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव बताये, कहा कि अब समय बदल गया है और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर तैयार रहना चाहिए, पार्टी की रीति नीति और सत्ता और शासन की जानकारी होनी चाहिए साथ ही सोशल मीडिया के युग में भाजयुमों कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर अपना पक्ष रखते हुए राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

                                                                    उन्होने कहा कि ये भाजपा है, यहां सब को सम्मान और उचित स्थान मिलता है इसलिए चिंता करने के लिए आवश्यकता नहीं है आप देशहित पार्टीहित में कार्य करीये, कार्य करना ही युवा मोर्चा की पहचान है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close