बिलासपुर में रिकार्ड धान खरीदी के साथ हुआ उठाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dhan2बिलासपुर—जनवरी के अंतिम दिन के बाद समितियों में धान खरीदी का काम बंद हो गया। करीब डेढ़ महीने में जिले में रिकार्ड 38 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी हुई। तेजी से उठाव होने के कारण समितियों में 2 लाख से अधिक धान का उठाया किया जाना है। अधिकारियों की माने तो आने वाले दो तीन के भीतर बचे धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      शासन के आदेश के बाद 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक समितियों में धान की खरीदी हुई। इन डेढ महीनों में पंजीकृत किसानों से करीब 38 लाख 25 हजार 506 क्विंटल धान बेचा। समय पर धान खरीदी होने से समितियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। 31 जनवरी को धान खरीदी बंद होने के बाद करीब 36 लाख क्विंटल से अधिक  धान का उठाव हो चुका है। समितियों में अब भी करीब दो लाक क्विटंल धान का उठाव किया जाना बाकी है। जिला विपणन कार्यालय के अनुसार डीओ काट दिया गया है। दो तीन दिन के भीतर समितियों से सारा धान उठा लिया जाएगा।

                        धान खरीदी के दौरान जिला प्रशासन को कई जगह से छुटपुट समितियों में धान खरीदी को लेकर गड़बड़ी की शिकायत मिली। जिसे समय रहते ही प्रशासन ने दुरूस्त किया। इस दौरान संसाधन नही मिलने की शिकायत पटवारियो ने कलेक्टर से थी। मिलर्स ने भी हड़ताल किया। विपणन कार्यालय के दैनिक वेतनभोगी ने भी सीधी भर्ती का विरोध कर लगातार पाच दिनों तक हड़ताल किया। लेकिन समय रहते सब कुछ ठीक कर लिया गया।

close