कार्यकर्ताओं के दम पर…बनेगी भाजपा की सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170129-WA0962बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर पश्चिम मण्डल कार्यकर्ताओ को भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह और जोन प्रभारी एल्डरमैन ने रिचार्ज किया। बैठक का आयोजन पूज्य पंचायत सिंधी कालोनी में किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सहदेव कश्यप ने भी उपस्थित लोगों को चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने को कहा।
                      पश्चिम मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश ने कहा कि समय आ गया है कि कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो जाए। विधानसभा चुनाव के सिर्फ 22 महीने रह गये है। राष्ट्रीय नेतृत्व का मानना है कि बूथ जीत के बाद ही चुनाव में जीत होती है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने बूथ को भाजपामय बनाएं। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए। रजनीश सिंह ने कहा कि समयदानी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना नाम सूची में शामिल कराएं। समय दानी कार्यकर्ता 15 दिन 6 महीने और एक साल की सूची में अपना नाम समय रहते लिखवा सकते हैं।
                     उपस्थित लोगों को जोन प्रभारी एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मनीष अग्रवाल ने कहा कि 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाना है। आजीवन सहयोग निधि कार्यकर्ताओं से एकत्र करना है। प्रत्येक बूथ में 10 कार्यकर्ताओं एवं सचिव नियुक्त करना है। बूथ को संगठन स्तर पर मजबूत बनाया जाए। उन्होने कहा कि सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए। अध्यक्षों की नियुक्ति करें। क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर ही लड़ना होगा। मनीष अग्रवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि  भाजपा के सिपाही जुूझारू और दृढ़ निश्चयी है। हम चौथी बार भी सरकार बनाएंगे। क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपने कार्यक्राओं की मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा है।उपस्थित लोगों को मण्डल अध्यक्ष सहदेव कश्यप ने भी संबोधित किया।
             बैठक में रमेश लालवानी,अंजना वर्मा,अजीत भोगल,मधुबाला टंडन,लक्ष्मीनारायण कश्यप,रमेश जायसवाल,देवेन्द्र गोस्वामी,प्रकाश,किशोर कुशवाहा,रीता बरसैया,नीना श्रीवास्तव,बुला विश्वास,डॉ.सुशील श्रीवास्तव,आनन्द दुबे,डॉ.हेमन्त समेत पश्चिम मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

close