बिलसपुर।नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने झंडा रोहण के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। कलेक्टर अन्बलगन पी और पोलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के साथ परेड का निरिक्षण किया। इस दौरान लोगो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
परेड निरिक्षण के बाद मंत्री और मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सन्देश का वचन किया। अमर ने कहा देश की स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी शहीदों और बुद्धिजीवियो को नमन करता हु। हमारे संविधान में सर्वांगीण विकास की बातें निहित है।संविधान निर्माताओ ने देशके सपने पुरे करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। गणतंत्र की मजबूती के लिए राज्यो के सशक्तिकरण के जरिये सहकारी संघवाद को महत्व दिया।
अमर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से राज्यो को मिलने वाला राजस्व अब 32 से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया। राज्य के विभिन्न जिलो मे विकास के लिए समुचित राशि प्रावधान किया गया है। खनन प्रभावित क्षेत्रो में सुख और सुविधाओ की नयी रोशनी मिली है।
अमर ने कहा की एक कर एक बाजार के लिए जीएसटी कानून लाया गया। प्रदेश में पसरीक्षण के बाद जीएसटी लागु करना प्रदेश सर्कार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री की विमुद्रीकरण फैसला ने आतंकवाद कालाधन नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। प्रधानमंत्री भीम ऐप योजना से कैशलेस को बल मिलेगा।
मुख्य अतिथि ने कहा की समर्थन मूल्य में धन खरीदी की प्रदेश सर्कार ने की है। किसानो को कैसलेस भुगतान करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। राज्य सरकार ने कृषि को लाभ का जरिया बनाने की दिशा में सरकार ने हार्वेस्टर और मोटरयान को कर मुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन करते हुए अमर ने कहा कि मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत जनभागीदारी को शामिल किया है।
उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए अमर ने कहा की महिलाओ को स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता में है। अमर ने कहा की शासकीय सेवाओ में महिलाओ को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा।ये दौरान उन्होंने सरकरणकी तमाम योजनाओ का भी जिक्र किया। मंत्री ने कहा की मुझें गर्व है कि छत्तीसगढ़ जनहितकारी योजनाओ की पहल और क्रियाम्यवायन् में देश का आदर्श राज्य है।
मुख्यमंत्री सन्देश वचन के बाद हर्ष फायर किया गया।सहमति का कबूतर छोड़ा गया और तिरंगे के शक्ल में गुब्बारे को उड़ाया गया।