छत्तीसगढ़ के अरुण शर्मा को पद्मश्री,सीएम ने दी बधाई

Shri Mi
1 Min Read

IMG_20170125_201300_812रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वरिष्ठ इतिहासकार और पुरातत्वविद, छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी श्री अरूण कुमार शर्मा को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अलंकरण के लिए चयनित किए जाने पर उन्हें बधाई दी है। डॉ. सिंह ने बुधवार को बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अरूण कुमार शर्मा को इस भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का भी गौरव बढ़ा है।मुख्यमंत्री ने श्री शर्मा के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की है।बता दे कि कि अरूण कुमार शर्मा पिछले 58 साल से पुरातत्व के क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान में लगे हुए हैं। उन्होंने इस विषय पर लगभग 35 पुस्तकें लिखी हैं। प्रसिद्ध एतिहासिक स्थल सिरपुर और राजिम में उन्होंने पुरातात्विक उत्खनन के जरिए प्राचीन छत्तीसगढ़ के इतिहास के अनेक अनछुए पहलुओं को उजागर किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close