हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा:जगदलपुर में हेल्प लाइन शुरू

Shri Mi
2 Min Read

hirakund_exp_jdpरायपुर।रविवार सुबह आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन सहित 8 डिब्बे पटरी से उतर गए।इस हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राहत कार्यों में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर संभव मदद करने अधिकारियों को निर्देश दिये है।मुख्यमंत्री ने आधिकारियों की टीम घटना स्थल पर भेजने, हेलीकाप्टर और अस्पताल तैयार रखने के साथ साथ हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश दिये।डॉ सिंह ने इस हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल बस्तर (जगदलपुर) कलेक्टर और रायगढ़ा (ओड़िशा) कलेक्टर से टेलीफोन पर बात की और बस्तर कलेक्टर को अधिकारियों की टीम तत्काल घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए है।जिससे पीड़ितों को जिस प्रकार की भी मदद की जरूरत हो, वह सुनिश्चित की जा सके।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                    मुख्यमंत्री ने उन्हें जगदलपुर में हेलीकाप्टर तैनात रखने और वहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अग्रिम रूप से आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जगदलपुर में जिला प्रशासन द्वारा हेल्प लाइन भी शुरू किया गया है, जिसके नम्बर 94252-53580, 08959547333 और 07782-222304 है। इसके अलावा 07782-227506, 07782-226693 और 7898532347 नम्बरों पर भी हेल्प लाइन शुरू की गई है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close