छत्तीसगढ़ के साथ बनी गुजरात की जोड़ी

Shri Mi
2 Min Read

5143♦छत्तीसगढ़ के साथ बनी गुजरात की जोडी
रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्यों के बीच कला, संस्कृति, खेल, पर्यटन आदि के आदान-प्रदान के लिए शनिवार को दोनों राज्यों के सरकारों के बीच गुजरात के ढोढा में एक समझौता एमओयू हुआ है।इस एमओयू मे छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति मंत्री दयाल दास बघेल औरगुजरात के वन एवं पयर्टन मंत्री गनपत सिंह वासवा मौजूद थे।इस सम्मेलन के शुभारंभ पर छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच दोनों राज्यों की कला, संस्कृति, खेल, पर्यटन आदि के आदान-प्रदान के लिए एमओयू किया गया है।जिसमे छत्तीसगढ़ और गुजरात की कला, संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए विस्तृत कार्यक्रम बनाने आज दोनों राज्यों के प्रतिनिधि मंडलों की एक बैठक भी आयोजित की गई।बैठक में 2017 में साल भर दोनों राज्यों के बीच होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                 एमओयू के अनुसार साल भर छत्तीसगढ़ और गुजरात की कला, संस्कृति एवं खेल से जुडे़ कार्यक्रम एक-दूसरे राज्यों में आयोजित किए जाएंगे।जिससे दोनों राज्यों के लोग भिन्न-भिन्न कला, संस्कृति और पर्यटन की विशेषताओं और आकर्षणों को समझ सकें।गुजरात में हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 22 जनवरी तक चलेगा।बता दे कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत 2017 के लिए छत्तीसगढ़ के साथ गुजरात की जोड़ी बनाई गई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति, पर्यटन, भाषा-बोली, खेल-कूद आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close