राहुल के दौरे से पहले भूपेश जाँजगीर – सरगुजा जाएंगे

Chief Editor
1 Min Read

bhupesh 2

रायपुर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संभावित दोरे की तैयारी के सिलसिले में कांग्रेस में सरगर्मी शुरू हो गई है।तैयारियों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी दोरे पर निकल रहे हैं।इस सिलसिले में प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 11 जून गुरूवार को सुबह 11 बजे रायपुर से डभरा जांजगीर-चांपा के लिये रवाना होगे। शाम 4 बजे डभरा में जांजगीर-चांपा व रायगढ़ जिले के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, सांसद प्रत्याशियों, विधायक, विधायक प्रत्याशियों, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। डभरा से भैसमा, कुदमुरा (कोरबा) में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम कोरबा में करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 12 जून शुक्रवार को सुबह 11 बजे मोरगा में कोरबा, सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 14 एवं 15 जून के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों से मुलाकात करेगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close