बेटिकट यात्रियों की धरपकड़..लोको पायलट का सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

railwaal_picasa- Copy बिलासपुर—- रेलवे के आलाधिकारियों के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन की अगुवाई में चांपा स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट के 91 मामलों से करीब 32 हजार रूपए की रसीट काटी गयी। अनियमित टिकट के 110,बिना बुक लगेज के 285,टिकट श्रेणी परिवर्तन के 8,गंदगी फैलाने के 13 दर्ज किये गए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    टिकट चेकिंग अभियान 25 गाड़ियों में चलाया गया। कुल 507 मामलों से 1 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई समेत आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुआ।

             गाडियों में अतिरिक्त कोच

            गाड़ियों में भीड़ और रेल यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखकर रेल प्रशासन ने एक्सप्रेस गाडियों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।  हावडा-अहमदाबाद-हावडा एक्सप्रेस में हावडा से 11,12 और 13 जनवरी को और 13, 14 और 15 जनवरी को अतिरिक्त एक एसी 3 कोच अहमदाबाद से जुड़ेगा।

                                पोरबंदर पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबंदर कविगुरू एक्सप्रेस में पोरबंदर से 13,20,  27 जनवरी और सांतरागाछी 15, 22 और 29 जनवरी को एक अतिरिक्त एसी 3 कोच जोड़ा जाएगा। वलसाड़-पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी 3 कोच की सुविधा वलसाड़ 12, 19 , 26 और पुरी से 15, 22 और 29 जनवरी को होगी।

पायलटों का सम्मान

बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने लोको पायलट आर.के.वर्मा और सहायक लोको पायलय पी.के.राय को सजागता और सतर्कता केल लिए सम्मानित किया गया। दोनो कर्मचारियों को आज मंडल रेल प्रबंधक ने नकद के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

                      रेल प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर-टिटलागढ पैसेंजर जब सम्बलपुर मंडल के रेंगाली स्टेशन के लूप लाइन में प्रवेश की तो पायलट और सहपायलट ने कुछ झटका महसूस किया। दोनों ने तत्काल गाड़ी को रोका। साइड निरीक्षण के दौरान पाया कि पटरी में फ्रेक्चर है। दोनों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। समय रहते दुर्घटना को टाल दिया गया।

                                   सम्मान कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के सोलंकी, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता के.श्रीनिवास और वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

 फाटक रहेगा बंद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के कोतमा फाटक को सुरक्षा कारणों से 15 जनवरी रविवार पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था कोतमा-बैहाटोला स्टेशन के बीच स्थित रोड अंडर ब्रिज से रहेगा।

close