धूमधाम से मनाया जाएगा युवादिवस…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
bjp kamalबिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हमेशा की तरह स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने फैसला किया है। कार्यक्रम भव्य स्वरूप में होगा। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं के बीच कार्यविभाजन किया है।
                    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को शानदार भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा। दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि भाजयुमो युवा दिवस के अवसर कई कार्यक्रम का ओयजन करेगा। युवा दिवस की पूर्व संध्या पर 11 जनवरी बुधवार को शाम 5 बजे युवा मोर्चा विशाल मशाल यात्रा निकालेगा।
                            जिला अध्यक्ष ने बताया कि मशाल यात्रा भाजपा कार्यालय करबला रोड से शुरू होकर  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, तेलीपारा रोड, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक होते हुये विवेकानंद उद्यान कम्पनी गार्डन पहुंचेगी। कम्पनी गार्डन में ही यात्रा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा कार्यालय और कम्पनी गार्डन में युवा पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
                                              दीपक सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ब्रिटिश शासन काल में अमेरिका के सर्वधर्म सम्मेलन में भारत,भारतीय और भारतीयता का अलख जगाया। उन्होने विश्व को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया में अगर कोई देश विश्वगुरू है तो उसका नाम भारत है।उन्होने गुलामी समय लोगों में भारतीय स्वाभिमान को जगाया है।
                  भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के अनुसार जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्री समेत समस्त कार्यकर्ता बुधवार शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड में उपस्थित होंगे। इसके बाद यात्रा का श्रीगणेश किया जाएगा।
दक्षिण मण्डल भाजपा की यात्रा
                दक्षिण मण्डल भाजपा अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन पर मशाल यात्रा निकलेगी। यात्रा में प्रमुख रूप से महिला मण्डल की संध्या चौधरी,किरण सिंह और अन्य कार्यकर्ता समेत संजय मुरारका,जगदीश साव,हिमाशु यादव,लोकेश कुमार शामिल होंगे।
close