गडकरी बोले समय पर पूरा करें,बिलासपुर-रायपुर फोरलेन

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20170110_182836_833रायपुर।केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा है कि रायपुर-बिलासपुर फोरलेन सहित छत्तीसगढ़ राज्य की सभी प्रमुख स्वीकृत सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाएगा।गड़करी ने मंगलवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत के साथ बैठक में इन परियोजनाओं की समीक्षा की। गड़करी ने बैठक में अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इनमें रायपुर-धमतरी और रायपुर-कटघोरा सड़क भी शामिल हैं। श्री मूणत ने राज्य की लम्बित सड़क परियोजनाओं के बारे में गडकरी को जानकारी दी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने कहा कि रायपुर और दुर्ग के बीच प्रस्तावित 2500 करोड़ रू के एलीवेटेड रोड के प्रस्ताव पर  वे बहुत जल्द मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ बैठक करेंगे।बैठक में राजेश मूणत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एन.एच.डी.पी. योजना के तहत 18 शहरों में बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इन 18 शहरों के पुराने कुल 207 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गो के चौड़ीकरण, विद्युतीकरण और अन्य कार्यो के लिए 617 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

                     मूणत ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य में एक हजार 771 किलोमीटर लंबाई के मार्ग को सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर अपनी सहमति दी है।
उन्होंने इन मार्गो में से 714 किलोमीटर मार्गों के डी.पी.आर. तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने के प्रस्ताव को जल्द अनुमोदित करने का आग्रह किया। मूणत ने भारत माला कार्यक्रम के तहत 5 रेल्वे ओव्हर ब्रिजों. के प्रस्तावों को भी जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close