सीएम रमन ने दिया NRIs को छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश का न्यौता

Shri Mi
4 Min Read

IMG_20170108_194523_938बेंगलुरु।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को बेंगलुरू में प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में विदेशों से बड़ी संख्या में आए प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से भारत में पूंजी निवेश के लिए छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मैं आपको नया रायपुर और छत्तीसगढ़ की यात्रा के लिए आमंत्रित करता हूं। आप स्वयं आकर नये राज्य की खूबियों और वहां पूंजी निवेश की संभावनाओं को देखें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विकास के एक नये युग में प्रवेश कर रही है। यह कैशलेस इकॉनामी और डिजिटल लेन-देन के युग की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेशों में प्रवासी भारतीय भी यह कहने लगे हैं कि श्री मोदी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भारत का सम्मान बढ़ा है। डॉ. रमन सिंह ने प्रवासी भारतीयों से प्रधानमंत्री के मेक-इन-इंडिया अभियान में सहभागी बनने का आव्हान करते हुए कहा कि वे भारत में उद्योग लगाने के लिए आगे आएं और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

                               इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को छत्तीसगढ़ की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं की भी जानकारी दी। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत का नया राज्य छत्तीसगढ़ औद्योगिक पूंजी निवेश की दृष्टि से प्रबल संभावनाओं वाले राज्य के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। अपनी स्थापना के कुछ ही वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ ने देश के सर्वाधिक तेज गति से विकसित हो रहे राज्य के रूप में अपनी पहचान बनायी है।

                             मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या को लेकर उद्यमियों और पूंजी निवेशकों की भ्रांतियों का भी निराकरण किया। डॉ. सिंह ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ भारत का सबसे शांतिपूर्ण और उद्योग हितैषी राज्य है। आप छत्तीसगढ़ की किसी भी कोने में आसानी से आना-जाना कर सकते हैं। जहां तक नक्सल समस्या का सवाल है, तो यह अब केवल बस्तर अंचल के छोटे से दायरे में सिमट कर रह गयी है। केन्द्र और राज्य दोनों मिलकर दोनों मिलकर बहुत जल्द इस इलाके को भी नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर के अन्तर्गत बिजली आदि के क्षेत्र में काफंी निवेश आ चुका है। नॉनकोर सेक्टर के उद्य़ोगों में भी निवेश की अच्छी संभावनाएं हैं।

                           उन्होंने प्रवासी भारतीयों को बताया कि व्यवस्था नया रायपुर 21वीं सदी के भारत के सर्वाधिक योजनाबद्ध शहर के रूप में तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने नया रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना के लिए चल रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने राज्य सरकार की सहज-सरल उद्योग नीति की भी जानकारी दी और बताया कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को रोजगार से जोड़ा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close