अमर ने दिल्ली मीटिंग में उठाई वनोपज को बढ़ावा देने की मांग

Shri Mi
2 Min Read

vyapar_vikas_nd_file♦राज्यो को नये बाजारों में प्रवेश करने पर विशेष जोर
नईदिल्ली।व्यापार विकास एवं संवर्धन परिषद की दूसरी बैठक के लिए गुरुवार को 8 राज्यों से आये मंत्रियों, अन्य राज्यों से आये अपर मुख्य सचिवों एवं प्रधान सचिवों और केन्द्र की ओर से आये परिषद के अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत से निर्यात को नई गति प्रदान करने के लिए लगातार जारी प्रयासों में केन्द्र के साथ भागीदारी के लिए राज्यों की सक्रिय भूमिका की सराहना की।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने परिषद के सदस्यों से व्यापार की राह में मौजूद उन बाधाओं और बुनियादी ढांचे की उन खामियों को दूर करने कहा जो भारत से होने वाले निर्यात को प्रभावित कर रही हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         बैठक मे विश्व स्तर पर छाई आर्थिक सुस्ती का भारतीय निर्यात पर पड़ रहे असर को कम करने के लिए वाणिज्य मंत्री ने राज्यों से भारत से होने वाले निर्यात में विविधता लाने कहा, जिसके तहत कई ओर क्षेत्रों को इसके दायरे में लाने और नये बाजारों में प्रवेश करने पर विशेष जोर दिया गया है।

                                         छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने वन उपज को बढ़ावा देकर जनजातीय राज्यों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के कदम उठाने की मांग की।इस मौके पर संचालक उद्योग कार्तिकेय गोयल भी मौजूद थे।

                                           वहीं बैठक मे मध्य प्रदेश के मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने उपयुक्त बुनियादी ढांचे के साथ-साथ परिवहन संबंधी सहायता मुहैया कराते हुए चारों ओर से भूमि से घिरे राज्यों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय करने की मांग की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close