कांग्रेस के नहले पर पुलिस का दहला…देऱ शाम छूटे कांग्रेसी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161230-WA0095बिलासपुर—नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद का असर बिलासपुर में मिला जुला दिखाई दिया। पुलिस की रणनीति कांग्रेस के नहले पर दहला साबित हुई। सुबह चार बजे से ही पुलिस ने शहर में सुरक्षा का जाल बीछा दिया था। कांग्रेस के बड़े नेताओं को घर से निकलते ही हिरासत में ले लिया गया। देर शाम तक सैकड़ों कांग्रेसियों को बहतराई स्थित स्टेडियम में रखा गया। देर शाम उन्हें छोड़ा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         नोटबंदी अभियान के खिलाफ कांग्रेस ने बंद को सफल बताया है। भाजपायियों ने बंद को कांग्रेस का फ्लाप शो कहा है। भाजपाइयों के अनुसार जनता ने बंद को नकार दिया है।

                                  प्रदेश व्यापी बंद को सफल बनाने सुबह साढ़े नौ बजे कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, नरेन्द्र बोलर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,पूर्व राज्यसभा सांसद इंग्रिड मैक्लाउड, प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर,जसबीर गुंबर, महेश दुबे, अभयनारायण राय, ऋषि पांडेय,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपेयी, अनिल सिंह चौहान, सुभाष ठाकुर,डॉ तरू तिवारी,अजय सिंह, युवा कांग्रेस नेता भावेन्द्र गंगोत्री, गौरव दुबे,मोती लाल कुर्रे, महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता टुकडी में शहर के अलग अलग स्थानों में बंद कराने निकले। सभी को पुलिस ने चंद कदम चलने के बाद ही हिरासत में ले लिया। IMG-20161230-WA0032

 चौराहों में दिखा बंद का असर 

                  कांग्रेसियों के बंद का सर्वाधिक असर चौक चौराहों में दिखा। दुकान खुलने से पहले ही जिले के सभी बड़े कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बहतराई स्टेडियम भेज दिया। कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद शहर की ज्यादातर दुकानें करीब 11 बजे तक खुल गयीं। नेहरू चौक से लेकर देवकी नंदन चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक की दुकानें 11 के बाद ही खुली।

कांग्रेस का फ्लाप शो

 IMG-20161230-WA0046                               भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का बंद फ्लाप शो से ज्यादा कुछ नहीं है। शहर में दुकानें देर से खुलती है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस को व्यापारियों ने समर्थन किया है। आज ही निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। बिलासपुर की जनता ने कांग्रेस के बंद को एक सिरे से नकार दिया है।

                       एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि सुबह कमोबेश सभी दुकानें बंद रहती हैं। इस प्रकार के बंद को बंद नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस को बिलासपुर की जनता ने समर्थन नहीं दिया। व्यापारियों ने पहले से ही बंद का विरोध किया था। जहां से कांग्रेसियों की रैली निकली कुछ देर के कुछ दुकानदारों ने दुकान का आधा शटर गिरा दिया। बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। नोटबंदी के खिलाफ जनता में कहीं आक्रोश नहीं है।

close