मंच ने लगाया नौकरी एक्सपोर्ट करने का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20161228_192436_477बिलासपुर— नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले आज एसईसीेल के गतिविधियों से नाराज स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। नागरिक सुरक्षा मंच के अध्यक्ष अमित तिवारी ने एसईसीएल पर स्थानीय बेरोजगारों को उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाया है। तिवारी ने कलेक्टर से बताया कि कोल इंडिया के आदेश की अनदेखी करते हुए एसईसीएल ने स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी कर ग्रुप सी और डी की भर्ती अखिल भारतीय स्तर कर रहा है। इससे स्थानीय बेरोजगार युवकों में आक्रोश है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               नागरिक सुरक्षा मंच के नेताओं ने आज जिला कलेक्टर अन्बलगन पी से एसईसीएल की लिखित शिकायत की है। मंच के अध्यक्ष ने बताया कि कोलइंडिया और सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय के आदेशानुसार ग्रुप सी और डी पदों में स्थानीय लोगों को सौ प्रतिशत भर्ती करने का निर्देश है। बावजूद इसके एसईसीएल ने आदेश को अनदेखी कर अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा लेने का फैसला किया। सात जनवरी 2017 को ग्रुप सी और डी पदों के लिए साक्षात्कार होना है।

                                  अमित तिवारी के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर साक्षात्कार और परीक्षा से स्थानीय लोगों की नौकरी बाहरी हाथों में चली जाएगी। जबकि कोल इंडिया और सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय का एसईसीएल को स्पष्ट निर्देश है कि छोटी नौकरियों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राथमिकता दी जाए। अमित ने पत्रकारों से बताया कि हमने कलेक्टर से मांग की है कि साक्षात्कार पर रोक लगाया जाए। पुराने आदेशों का शतप्रतिशत पालन करने का दबाव बनाया जाए। कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेने को कहा है।

                 अमित के अनुसार यदि साक्षात्कार लिया जाता है तो हम लोग इसका विरोध करेंगे। 7 जनवरी को एसईसीएल कार्यालय के सामने साक्षात्कार और एसईसीएल के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

close