मतदाताओ को मिलेंगे अब रंगीन वोटर आईडी कार्ड

Shri Mi
2 Min Read

cgecरायपुर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी 149 तहसील कार्यालयों में मतदाता सेवा केन्द्र खोले जा रहे हैं।जिसमे मतदाता सेवाओं के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से इन केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सी.एस.सी. एस.पी.वी. के बीच करार हो गया है। इन मतदाता सेवा केन्द्रों के संचालकों को प्रशिक्षण देने के लिए 28 दिसम्बर को एक दिवसीय कार्याशाला आयोजित की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलेक्स पाल मेनन ने बताया कि कार्यशाला में मतदाता सेवा केन्द्र संचालकों को योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके माध्यम से मतदाताओं को रंगीन वोटर आई.डी. कार्ड प्रिन्ट कर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यशाला में भाग लेने वाले मतदाता सेवा केन्द्र संचालकों को पीवीसी कार्ड प्रिंटर भी दिया जायेगा।

                           इस प्रिंटर के माध्यम से मतदाताओं को नये एवं डुप्लीकेट रंगीन मतदाता परिचय पत्र दिया जायेगा। इसके अलावा सभी वी.एल.ई. को मतदाता सेवा केन्द्र में लगाने के लिए रेट-लिस्ट एवं प्रचार हेतु बैनर भी दिया जायेगा।

                         बता दे कि कि मतदाता सेवा केन्द्रो से मतदाताओं को अनेक लाभ मिलेंगे। इन केन्द्रों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित समस्त सेवाओं की प्रदायगी की जायेगी। इनमें नये मतदाता नामांकन, मतदाता सूची में सुधार, नाम तथा स्थान परिवर्तन आदि सेवाएं प्रदान की जायेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close