बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने आज सदर बाज़ार से गाँधी चौक तक व्यापारियों से नोटबंदी के खिलाफ 30 दिसम्बर को प्रदेश बंद का समर्थन मांगा। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि 30 दिसम्बर को बिलासपुर व्यापारी बंद का समर्थन करेंगे। व्यापारियों और कर्मचारियों में नोटबंदी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार की अनियोजित नोटबंदी निर्णय से व्यापारी, किसान, नौकरी पेशा समेत आम जनजीवन बहुत परेशान है। पचास दिन की बाध्यता सीमा 30 दिसम्बर को खत्म हो रही है। केंद्र सरकार जिस तरह रोज नए फरमान जारी कर रहा है इससे जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री का नोटबंदी अभियान बुरी तरह असफल हुआ है। देश में प्रायोजित अव्यवस्था को दुरुस्त करने में कम से कम 6 माह लगेगा। इन छः महीनों में देश दस साल पीछे हो जाएगा।
शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि मोदी ने केबिनट और अपनी पार्टी को विश्वास में लिए बिना बड़ा निर्णय लिया है। नोटबंदी के पचास दिनों तक जनता सड़क पर लाइन में खड़ी है। सरकार का तानाशाही निर्णय देश को भारी पड़ रहा है। विश्व में भारत की शाख धक्का लगा है। बंद के लिए किए जा रहे संपर्क अभियान को व्यापारियो से भरपूर समर्थन मिल रहा है। व्यापारियो ने नोटबंदी विरोध का समर्थन किया है।
पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपायी. वरिष्ठ कांग्रेस जसवीर गुम्बर ने बताया कि नोटबंदी अभियान के चलते देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो रही है। शहर से कही ज्यादा ग्रामीण जनजीवन तबाह होने के कगार पर है। सिर्फ अहम ने देश की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस नेता जगजीत सिंह मक्कड़,रविन्द्र सिंह,ऋषि पाण्डेय, सुनील शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, सुभाष ठाकुर,विक्की आहूजा, शैलेन्द्र जायसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने लोगों से 30 दिसम्बर बंद समर्थन के लिए सहयोग मांगा।