जीरो पेंडेंसी के लिए राजस्व मंत्री ने की वोरा की तारीफ

Chief Editor
4 Min Read

prem prakash

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर  । बिलासपुर संभाग राजस्व प्रकरणों के निराकरण में जीरो पेन्डेंसी के ओर बढ़े। छोटी-छोटी लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी न हो। लैण्ड रिकार्ड जरूर होना चाहिए और भूमि हस्तांतरण के मामलें में विशेष ध्यान दिया जाये। जानबूझकर की गई गलती को माफ नहीं किया जायेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने संभाग के राजस्व अधिकारियों को बैठक में उक्ताशय का निर्देश दिया।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री ने कहा कि लैण्ड में वृद्धि नहीं हो रही है किन्तु उसकी उपयोगिता बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में उपलब्ध भूमि के अधिक से अधिक उपयोग की ओर ध्यान देना होगा। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बढ़ते हुए पेन्डेंसी में उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण की प्रक्रिया कम होने से पेन्डेंसी बढ़ रही है। जो व्यवस्था बनी है उसके अनुरूप कार्य करते हुए 15 अगस्त तक सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करने का लक्ष्य रखें। लंबित सीमांकन के प्रकरण 30 जून तक निराकरण करें। उन्होंने कहा कि वे 5 जुलाई को सीमांकन की रिपोर्ट लेंगे इसी तरह 15 अगस्त के बाद बैठक लेकर संभाग में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में राजस्व मंत्री ने राजस्व समाधान अभियान एवं राजस्व विवाद मुक्त संभाग हेतु प्रयास के लिए संभागायुक्त  सोनमणी वोरा के पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमने हर पटवारी हल्के में एक ग्राम को विवाद मुक्त करने कहा था। परन्तु बिलासपुर में पूरे संभाग को इस साल में ही राजस्व विवाद मुक्त करने हेतु राजस्व समाधान अभियान प्रारंभ कर दिया है।

बैठक के प्रारंभ में संभागायुक्त  सोनमणि बोरा ने संभाग को राजस्व विवाद मुक्त बनाने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 मई से राजस्व समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है तथा वर्तमान में इस अभियान अंतर्गत सीमांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता दी जा रही है। वन अधिकार पत्रक वितरण, रिकार्ड के दुरूस्तीकरण से लेकर ऋण पुस्तिका के दुरूस्तीकरण का कार्य भी इस अभियान में शामिल रहेगा।
राजस्व मंत्री ने सभी जिलों में विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, 170 ’ख’ के लंबित प्रकरण, नजूल नवीनीकरण, भू-अर्जन के प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, आबादी भूमि का सर्वेंक्षण सहित राजस्व विभाग के विभिन्न मामलों की समीक्षा की।
बैठक में राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव  पी. निहलानी, कलेक्टर बिलासपुर  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कोरबा, रायगढ, जांजगीर, मुंगेली जिलों के प्रभारी कलेक्टर, एसडीएम एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

इसको पहले प्रेम प्रकाश पाण्डेय का भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर पहुॅचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल.मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅण्रमन सिंह द्वारा संचालित योजनाओं सहित अपने विभागों की योजनाओं के बारे में बताया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सांसद श्री लखनलाल साहू पूर्व मंत्री डाॅण्कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय जिला महामंत्री द्वय रजनीश सिंह घनश्याम कौशिकए महापौर किशोर राय रामदेव कुमावत स्नेहलता शर्मा उमेश यादव चंदु मिश्रा विनोद सोनी विश्राम कौशिक मोहित जायसवाल प्रवीर सेन राजेश मिश्रा बीआर महोबिया रीता भामरा नीता श्रीवास्तव अनिरूद्ध द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

close