एटीआर का मास्टर प्लान दुबारा भेजेंगे—शैलेन्द्र सिंह

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20161215173449बिलासपुर– एसीसीएफ शैलेन्द्र सिंह ने आज कानन पेन्डारी और अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान डीएफओ सत्यप्रकाश मसीह के अलावा जंगल विभाग के प्रमुख अधिकारी शामिल थे। भ्रमण के बाद शैलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की जंगी बैठक ली। रेल कारिडोर से जुड़े लोगों से भी बातचीत की। शैलेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एटीआर का मास्टर प्लान दुबारा भेजा जाएगा । कुछ कमी होने कारण मास्टर प्लान लौटा दिया गया था। खामियों को दूर कर मास्टर प्लान दुबारा भेजा जाएगा। सिंह ने बताया कि आज की बैठक में एटीआर से जुड़ी कई योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          एसीसीएफ शैलेन्द्र सिंह ने आज एटीआर का दौरा किया। अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जैसा की मुझे पत्रकारों और अन्य स्रोतों से मालूम हुआ है कि छपरवा समेत कई जगहों में जंगल की अवैध कटाई हो रही है। अवैध गतिविधियों पर गंभीरता के साथ काम किया जाएगा। हमारे पास प्लाइंग स्काट है। लगातार धरपकड़ की कार्रवाई हो रही है। बावजूद इसके पेड़ों की अवैध कटाई चिंता का विषय है। सिंह ने बताया कि एटीआर का मास्टर प्लान भेजा गया था। लेकिन कुछ खामियों के चलते लौट दिया गया। रिवाइज के बाद प्रस्ताव फिर से भेजा जाएगा। आज प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।

                       हाथियों का आतंक बढ़ गया है इसके क्या कारण हो सकते हैं। शैलेन्द्र सिंह के अनुसार हाथियों की संख्य़ा भी बढ़ी है। इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। हाथियों के आतंक को रोकने के उपाय भी किए जा रहे हैं। जब हाथी झुण्ड से अलग होता तो उसका भयंकर हो जाता है। सरकार और वन विभाग हाथियों के आतंक को गंभीरता से ले रहा है। फिर भी छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात अन्य राज्यों की तुलना में कम ही देखने को मिलते है।

                      कैम्पा योजना के तहत एटीआर से विस्थापित लोगों को रोजगार से जोड़ने बस देने की बात हुई थी। शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि योजना की उन्हें जानकारी नहीं है। योजना को देखना होगा। कारणों का पता लगाया जाएगा कि योजना को चालू क्यों नहीं किया गया। शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने कानन और एटीआर में बहुत काम किया जाना है। हम लगातार उस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं।

                          कानन पेन्डारी में अभी तक कर्मचारियों का सेटअप तैयार नहीं किया गया के सवाल पर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि कानन में डायरेक्टर की नियुक्ति होगी। सेटअप तैयार होने के बाद ही कानन का दर्जा बढ़ेगा। सरकार इस पर जल्द ही निर्णय लेगी।

                                            एटीआर में निर्माण कार्य और विस्थापितों के लिए एसओआर 2007  का है। आज कि स्थिति में क्या यह कम नहीं है। शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पर सीसीएफ ने राशि बढोत्तरी का प्रस्ताव भेजा है। राशि को लेकर लगातार बातचीत चल रही है।

close