युवाओं में दिशा और दशा बदलने की ताकत..राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161215-WA0014बिलासपुर/बिल्हा— युवा और वायु दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। वायु की तरह ही युवाओं में असीम शक्ति होती है। युवाओं की शक्ति का आकलन करना नामुमकिन है। युवा राष्ट्रीय कांग्रेस की शक्ति और धड़कन हैं।युवा  काँग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। यह बातें आज जिला काँग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक में कहीं। राजेन्द्र शुक्ला ने यूथ कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। युवा शक्ति को कांग्रेस पार्टी का आन बान शान बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिंधु भवन में आयोजित बिल्हा विधानसभा युवा ब्रिगेड की बैठक को जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने संबोधित किया।  राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि बिल्हा विधानसभा में युवा ब्रिगेड अच्छा काम कर रही है। लेकन विधानसभा जीतने के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ को काम करना होगा। विश्वास है कि हमारे युवा साथी ना केवल ऐसा करेंगे बल्कि कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम भी बनाएंगे।

                                  बिल्हा विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव गोपाल दुबे ने बैठक में शामिल युवा साथियों को रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि युवक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिल्हा विधानसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी शक्ति के साथ लड़ेंगे। जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे। आम जनता की परेशानियों को कंधे से कंधा मिलाकर दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। दुबे ने कहा कि हमारे युवा साथी किसी से कम नहीं हैं। उनके साहस और सेवा भाव से सभी लोग परिचित हैं। गोपाल ने कहा कि यदि युवाओं ने निश्चय कर लिया तो बिल्हा विधानसभा में हमारी जीत निश्चित है।गोपाल ने दावा किया कि साल 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

                             बैंठक को यूथ कांग्रेस नेता सदस्यता अभियान प्रभारी आशीष गोयल ने भी संबोधित किया। गोयल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगो को यूथ कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। जिला सचिव ब्रजेश दुबे ने कहा कि युवाओ में अपार शक्ति होती हैं। युवाओं के बाजुओं में हवाओ की दिशा मोड़ने का माद्दा होता है। बैठक को नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि दीवाकर दुबे  ने भी संबोधित किया। दुबे ने युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विधानसभा की तैयारी में लग जाने को कहा। तिफरा जोन प्रभारी अमित यादव, युवा नेता अभिषेक दुबे,संजय चौहान आशु निर्मलकर,मुकेश साहू ने भी अपने विचारों सबक सामने रखा।

                       कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज उपाध्याय ने किया। संपत जायसवाल ने आभर प्रदर्शन किया। बैठक में प्रमुख से अशोक जोतवानी ,राजेश यादव,बिल्हा विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष  मोक्षानंद शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास, गोपी यादव ,बिलासपुर एनएसयूआई अध्यक्ष सोहैल खालिद  ,योगेश कश्यप, छोटू तिवारी,रामकुमार यादव,राजकुमार सूर्यवंसी,जानी खान ,अभिषेक पाण्डेय ,जय मनहर,पूर्णेद्र दिवाकर,अनिल चेलकर, यसवंत चौबे समेत बड़ी संख्या में युवा जन उपस्थित थे।

close