बैंको मेंं छोटे नोट का टोंटा..खाताधारक परेशान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sbi3_660_051515114746_052015070521बिलासपुर—तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुला। इक्का दुक्का बैंकों को छोड़कर ज्यादातर बैंकों में भीड़ नहीं दिखाई दी। बैंक कर्मियों ने भी आज राहत की सांस ली। लेकिन एटीएम में नोट नहीं निकलने की शिकायतों का उन्हें जरूर सामना करना पड़ा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     नोटबंदी अभियान के एक महीने बाद बैंकों में भीड़ जरूर कम हुई लेकिन एटीएम में कतार खत्म नहीं हुई है। शहर के कमोबेश सभी एटीएम से बड़े नोट ही निकल रहे हैं। पांच की बात दूर अब तो सौ के नोट भी एटीएम से नहीं निकल रहे है। बड़े नोट से परेशान सभी खाताधारक छोटे नोट के लिए बैंकों की खाक छानते नजर आए।

                         बड़े नोट के चिल्हर नही मिलने से आम जनता परेशान है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को दैनिक खरीदारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  दुकानदार चिल्हर नही होने की बात कह सामान नहीं दे रहा है।

                                       बहरहाल  लोगों को पांंच के सौ नोट की बड़ी बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार अभी किसी भी बैंक ने पांच सौ का नोट नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण ग्राहकों को ना चाहते हुए भी दो हजार का नोट लेकर घूमना पड़ रहा है। विजया बैंक एटीएम से सौ के नोट जरूर मिले। लेकिन कुछ देर बाद उसने भी छोटा नोट देने से इंकार कर दिया।

close